Home Breaking News रविवार को तेज हुई एनिमल की दहाड़, जानें बाक्स ऑफिस पर कैसा रहा सैम बहादुर का कलेक्शन

रविवार को तेज हुई एनिमल की दहाड़, जानें बाक्स ऑफिस पर कैसा रहा सैम बहादुर का कलेक्शन

0
रविवार को तेज हुई एनिमल की दहाड़, जानें बाक्स ऑफिस पर कैसा रहा सैम बहादुर का कलेक्शन

[ad_1]

सुपरस्टार रणबीर कपूर की फिल्म एनिमल बॉक्स ऑफिस पर जबर्दस्त प्रदर्शन कर रही है। फिल्म की रफ्तार फिलहाल थमती हुई नहीं दिख रही है। बॉक्स ऑफिस पर यह फिल्म कई रिकॉर्ड तोड़ चुकी है। पहले हफ्ते में फिल्म ने धांसू कलेक्शन कर सभी को हैरान कर दिया था। वहीं अब दूसरे वीकएंड पर भी फिल्म बॉक्स ऑफिस धमाल मचा रही है। एनिमल के साथ बॉक्स ऑफिस पर विक्की कौशल की सैम बहादुर भी लगी हुई है। फिल्म अच्छा कलेक्शन कर रही है। सैम बहादुर लोगों के दिलों को जीतने में कामयाब रही है। तो आइए जानते हैं कि 10वें दिन दोनों फिल्मों का प्रदर्शन कैसा रहा?

 





एनिमल ने दूसरे शनिवार को यानी कि नौवें दिन 34.74 करोड़ का कारोबार किया था। शुरुआती आंकड़ों के अनुसार फिल्म ने दूसरे रविवार को 37 करोड़ रुपये की कमाई की है। इसी के साथ ही रणबीर कपूर स्टारर एनिमल अब तक 432.27 करोड़ की शानदार कमाई कर चुकी है। 

 


सैम बहादुर

विक्की कौशल की सैम बहादुर भी एनिमल के तूफान के आगे मजबूती से टिकी हुई है। फिल्म लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रही है। मेघना गुलजार निर्देशित फिल्म में विक्की कौशल के अभिनय की जमकर तारीफ हो रही है। फिल्म में विक्की ने फील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ का किरदार निभाया है। दूसरे वीकएंड पर फिल्म की कमाई में उछाल देखने को मिला है।



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here