Home Sports नहीं पता, कैसे बन गया प्लेयर ऑफ द मैच… रसेल बोले- लाइफ कितनी मजेदार चीज है

नहीं पता, कैसे बन गया प्लेयर ऑफ द मैच… रसेल बोले- लाइफ कितनी मजेदार चीज है

0
नहीं पता, कैसे बन गया प्लेयर ऑफ द मैच… रसेल बोले- लाइफ कितनी मजेदार चीज है

[ad_1]

हाइलाइट्स

आंद्रे रसेल की 2 साल बाद विंडीज टीम में हुई वापसी
रसेल को कमबैक मैच में मिला प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड

नई दिल्ली. वर्ल्ड क्रिकेट में आद्रे रसेल एक ऐसा नाम है जिसके सामने दुनिया के अच्छे से अच्छे गेंदबाज भी गेंदबाजी करने से कतराते हैं. 2 साल तक नेशनल टीम से दूर रहने के बाद इस स्टार ऑलराउंडर की इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज के लए विंडीज टीम में वापसी हुई है. टी20 एक ऐसा फॉर्मेट है जो इस बल्लेबाज को बेहद रास आता है. फिर चाहे गेंदबाजी में कमाल करना होगा या बल्लेबाजी में जलवा बिखेरना हो, रसेल को बखूबी आता है. शायद इसी को ध्यान में रखते हुए विंडीज चयनकर्ताओं ने आगामी टी20 वर्ल्ड कप से पहले अपने स्टार ऑलराउंडर को याद किया है. रसेल ने भी आते ही अपने ऑलराउंड प्रदर्शन से टीम को बेहतरीन जीत दिलाई. मैच के बाद रसेल ने कहा कि 2 सप्ताह पहले जब उन्हे सेलेक्शन का कॉल आया तो उन्होंने प्लेयर ऑफ द मैच बनने का सपना देखा था. जो पहले ही मैच में साकार हो गया.

आंद्रे रसेल (Andre Russell) ने चौका जड़कर अपनी टीम को यादगार जीत दिलाई. उन्होंने पहले गेंदबाजी में कहर बरपाया. रसेल ने 4 ओवर में 19 रन खर्च कर 2 विकेट अपने नाम किए. फिर बल्लेबाजी में उन्होंने 14 गेंदों पर नाबाद 29 रन बनाकर अपनी टीम (WI vs ENG) को जीत दिलाई. इस दौरान उन्होंने 2 चौके और 2 छक्के जड़े. रसेल को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया.

वापसी हो तो ऐसी… 2 साल बाद टीम में लौटा, पहले ही मैच में गेंद और बल्ले से मचाई तबाही, दिलाई तूफानी जीत

कौन हैं 17 साल के क्वेना मफाका… जो IPL 2024 Auction में होंगे सबसे युवा, सबसे उम्रदराज कौन?

‘मुझे पता नहीं था कि यह कैसे होगा’
मैच के बाद रसेल ने कहा, ‘ वास्तव में, लाइफ कितनी फनी है. जब मुझे 2 सप्ताह पहले कॉल आया तो मैं प्लेयर ऑफ द मैच बनने का सपना संजोने लगा था. मुझे नहीं पता था कि यह कैसे होगा.’ रसेल का यह सपना वापसी के पहले ही मैच मं पूरा हो गया. वह टी20 क्रिकेट के सबसे विध्वंसक बल्लेबाजों में से एक हैं. बैटिंग के साथ साथ रसेल मध्यम गति से गेंदबाजी भी करते हैं. 35 साल के आंद्रे रसेल ने इससे पहले 2021 टी20 वर्ल्ड कप में आखिरी बार विंडीज की ओर से खेला था.

‘हम जानते थे कि हम मैच फिनिश कर सकते हैं’
आंद्रे रसेल विश्व के लगभग सभी टी20 लीग में खेलते हैं. रसेल पिछले सीजन कैरेबियन प्रीमियर लीग (CPL) में इन्हीं विकेटों पर खेले थे. उन्होंने कहा, ‘ सीपीएल सीजन के बाद से विकेट ऊपर नीचे वाला रहा है. आपको बहुत अधिक कटर गेंदें फेंकनी होगी. उनकी पारी के दौरान जब गेंद तेजी से आ रही थी तब रन बने. हमने बाद के हाफ में बहुत अच्छी गेंदबाजी की. मैं और पॉवेल जानते थे कि यदि हम आखिरी तक टिके रहे तो मैच को फिनिश कर सकते हैं.’ विंडीज और इंग्लैंड के बीच सीरीज का दूसरा टी20 मैच 14 दिसंबर को खेला जाएगा.

Tags: Andre Russell, England, West indies

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here