Home Sports VIDEO: दुख, फ्रस्ट्रेशन, वो 10 मैच और जिंदगी… वर्ल्ड कप हारने के बाद रोहित शर्मा का पहला इंटरव्यू, इतने इमोशनल आज तक नहीं दिखे!

VIDEO: दुख, फ्रस्ट्रेशन, वो 10 मैच और जिंदगी… वर्ल्ड कप हारने के बाद रोहित शर्मा का पहला इंटरव्यू, इतने इमोशनल आज तक नहीं दिखे!

0
VIDEO: दुख, फ्रस्ट्रेशन, वो 10 मैच और जिंदगी… वर्ल्ड कप हारने के बाद रोहित शर्मा का पहला इंटरव्यू, इतने इमोशनल आज तक नहीं दिखे!

[ad_1]

Rohit Sharma Interview : 2023 का वनडे विश्व कप, भारत मेजबान और करोड़ों भारतीय क्रिकेट प्रेमियों को उम्मीद कि इस बार ट्रॉफी हमारी है. उम्मीदें उस वक्त टूट गईं, जब 19 नवंबर को अहमदाबाद में खेले गए विश्व कप फाइनल (World Cup Final) में टीम इंडिया को ऑस्ट्रेलिया ने हराया. तमाम बातें हुईं, सपोर्टर्स रूठे, निराश हुए, लंबी-लंबी दूरी तय करके स्टेडियम पहुंचने वालों को तो घर लौटना जैसे भारी पड़ने लगा. इतना अच्छे टूर्नामेंट का अंत उनके हिसाब से नहीं हो पाया. अब कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) का पहला इंटरव्यू आया है, जिसमें उन्होंने तमाम पहलुओं पर बात की.

‘समझ नहीं आया कि क्या करना है’

रोहित का एक इंटरव्यू वीडियो सामने आया है. उनकी आईपीएल टीम मुंबई इंडियंस ने इसे शेयर किया. इसमें रोहित कहते हैं, ‘मुझे कोई आइडिया नहीं था कि इस निराशा से कैसे बाहर आना है. हार के बाद कुछ दिन तो मुझे समझ ही नहीं आया कि करना क्या है. मेरे परिवार, दोस्त ने मुझे आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया. मेरे आसपास के माहौल को थोड़ा हल्का रखा, जिससे काफी मदद मिली. ये कोई आसान बात नहीं थी लेकिन जिंदगी चलने का नाम है. आपको जिंदगी में आगे बढ़ना होता है. लेकिन हां ईमादारी से कहूं तो ये बहुत मुश्किल था. जिंदगी में इतनी आसानी से आगे नहीं बढ़ा जाता.’

फ्रस्ट्रेट, निराशा सब कुछ…

भारतीय कप्तान ने कहा, ‘मैं 50 ओवर के वर्ल्ड कप देखते हुए बड़ा हुआ हूं. मेरे लिए वो बड़ा तोहफा था कि मुझे इसमें खेलने का मौका मिला. हमने इस विश्व कप के लिए काफी मेहनत की और ये निराश करने वाला था. अगर आपको कुछ हासिल नहीं होता है, जिसे आप चाहते हो तो दुख होता है. जिसके लिए आप सपने देखते हो, मेहनत करते हो तो आप निराश हो जाते हो. कई बार फ्रस्ट्रेट हो जाते हो. मुझे लगता है कि हमने वो सब किया, जिसकी जरूरत थी.’

गलती क्या हुई

रोहित ने आगे कहा, ‘अगर कोई मुझसे पूछेगा कि क्या गलत हुआ तो… क्योंकि हमने 10 मैच जीते. हां उन 10 मैचों में हमारी कुछ गलतियां रहीं, लेकिन आप जो भी मैच खेलते हो, वो गलतियां उनमें होती हैं. आप कोई परफेक्ट मैच नहीं खेल सकते हो. आप परफेक्ट के करीब हो सकते हो लेकिन परफेक्ट नहीं. मैं फिर भी कहूंगा कि मुझे मेरी टीम पर गर्व है क्योंकि जैसे हम खेले, वो जबर्दस्त था. मैं एक बात विश्वास से कह सकता हूं कि जिस तरह हमारी टीम फाइनल तक खेली, उससे लोगों को खुशी के बहुत सारे पल दिए. हमें खेलते देखने से उन्हें गर्व हुआ.’

आगे बढ़ना आसान नहीं था

घरेलू क्रिकेट में मुंबई का प्रतिनिधित्व करने वाले रोहित ने साथ ही कहा कि जिंदगी में आगे बढ़ना आसान नहीं था. उन्होंने कहा, ‘विश्व कप फाइनल के बाद वापसी करना बहुत मुश्किल था. आगे बढ़ना आसान नहीं था. इसलिए मैंने कुछ वक्त कहीं जाने का फैसला किया जिससे ये सब थोड़ा भूल पाऊं लेकिन मैं जहां भी था, लोग मेरे पास आते, हमारे प्रयासों को सराहते. मैं मानता हूं कि वो भी हमारी तरह वर्ल्ड कप उठाना चाहते थे. हम इस पूरे टूर्नामेंट के दौरान जहां भी गए, हर किसी ने भरपूर सपोर्ट किया. मैं फिर कहूंगा कि मैं जितना उस बारे में सोचूंगा तो मुझे उतना ज्यादा बुरा लगेगा कि हम वो हासिल नहीं कर पाए. मैं भी टीम प्रशंसकों के साथ उस घाव को भरने की कोशिश में हूं.’



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here