[ad_1]
नई दिल्ली. पाकिस्तान और ऑस्ट्रेलिया (Australia vs Pakistan)के बीच तीन टेस्ट मैचों की सीरीज का आगाज गुरुवार को पर्थ टेस्ट से हो गया है. पाकिस्तान टीम मैनेजमेंट में हैरानी भर फैसला लेते हुए विकेटकीपर के तौर पर पूर्व कप्तान सरफराज अहमद (Sarfaraz Ahmed)को तरजीह दी है. रिजवान की जगह सरफराज को प्लेइंग इलेवन में जगह देने का फैसला पाकिस्तान के ज्यादा फैंस को पसंद नहीं आया है, उन्होंने इसे लेकर तीखे कमेंट किए है.
पाकिस्तान की ओर से दो तेज गेंदबाज आमिर जमाल और खुर्रम शहजाद इस टेस्ट में डेब्यू कर रहे हैं.पीसीबी ने सोशल प्लेटफॉर्म X पर प्लेइंग इलेवन का ऐलान किया तो रिजवान को टीम में जगह नहीं मिलने पर फैंस ने सबसे अधिक नाराजगी जताई.बता दें, वर्ल्डकप 2023 में रिजवान (Mohammad Rizwan) पाकिस्तान के सबसे अधिक रन बनाने वाले बैटर रहे थे, उन्होंने 9 मैचों में 65.83 के औसत से 376 रन बनाए थे जिसमें एक शतक और एक अर्धशतक शामिल था.
पाकिस्तान के क्रिकेटर का ऐसा रिकॉर्ड जो 47 साल के बाद भी नहीं टूट सका
Playing XI for first Test
Aamir Jamal and Khurram Shahzad are set to make their Test debut #AUSvPAK pic.twitter.com/4GqRRKZC6J
— Pakistan Cricket (@TheRealPCB) December 13, 2023
ऐसे में जब पाकिस्तान के क्रिकेटप्रेमियों ने जब रिजवान का नाम प्लेइंग इलेवन में नहीं देखा तो उन्हें गुस्सा आ गया. एक फैन ने लिखा-सरफराज को फिर रिजवान पर तरजीह. क्या आप लोग पागल हो गए हैं? पाकिस्तान क्रिकेट मजाक बनाना बंद करिए. एक अन्य ने लिखा-मो रिजवान कहां हैं? उमर नाम के एक यूजर ने लिखा- इन गेंदबाजों में से कौन विकेट लेगा और वह भी ‘गोलकीपर’ के साथ? रिजवान को टीम में होना चाहिए था.
पाक मूल के क्रिकेटर ने जूते पर ऐसा क्या लिख दिया, जो ICC को नागवार गुजरा
Sarfaraz over Rizwan again? Are you guys crazy? Stop making fun of pakistan cricket already
— c (@gayomarlic) December 13, 2023
Where’s Muhammad Rizwan????? You people are mad??
— Cricket Chronicle (@cricchronicle1) December 13, 2023
Lol who among these bowlers is gonna take wickets and that too with a goal keeper ? Rizwan should be there
— U M A R (@Agrumpycomedian) December 13, 2023
I believe Saim Ayub deserves an opportunity instead of Imam.#AUSvPAK
— محمد سمیع (@ucancallmesamee) December 13, 2023
Choosing such a finished player instead of Rizwan is a big sin, Allah will ask you all and the whole nation too
— kehwa. (@Keahwaa) December 13, 2023
एक अन्य प्रशंसक ने लिखा-ऐसे फिनिश हो चुके प्लेयर को रिजवान की जगह पर चुनना बड़ा मजाक है.एक फैन ने इमाम उल हक की जगह नवोदित ओपनर सईद अयूब को टीम में स्थान दिए जाने की बात कही. इसने कहा, ‘मुझे लगता है कि इमाम की जगह सईम अयूब अवसर के हकदार थे.’
बता दें, पर्थ टेस्ट का पहला दिन ऑस्ट्रेलिया के ओपनर डेविड वॉर्नन के नाम रहा. अपनी आखिरी टेस्ट सीरीज खेल रहे वॉर्नर के शतक की मदद से ऑस्ट्रेलिया टीम पहली पारी में बड़े स्कोर की ओर बढ़ रही है.मैच में ऑस्ट्रेलिया के कप्तान पैट कमिंस ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया है.
.
Tags: Mohammad Rizwan, Pakistan vs australia, Sarfaraz Ahmed
FIRST PUBLISHED : December 14, 2023, 14:33 IST
[ad_2]
Source link