[ad_1]
नब्बे के दशक की मशहूर अभिनेत्री और मुंबई फिल्म जगत में सलमान खान की पूर्व प्रेमिका के तौर पर चर्चा में रहने वाली सोमी अली काफी लंबे समय से अपने एनजीओ ‘नो मोर टीयर्स’ के माध्यम से घरेलू हिंसा और बलात्कार के पीड़ितों के पुनर्वास के लिए अथक प्रयास करती आ रही हैं। इसके अलावा वह हर साल क्रिसमस की छुट्टियों में उन बच्चों के लिए एक खास पार्टी का आयोजन करती हैं, जिनकी जिंदगी अभाव में गुजरी है। सोमी अली कहती हैं, ‘मेरी कोशिश रहती हैं कि मुझसे जितना हो सके, उतनी खुशियां इन बच्चों को दूं। जब इनके चेहरे पर खुशी देखती हूं तो मुझे बहुत खुशी होती है।’
सोमी अली हर साल बच्चों के लिए क्रिसमस के अवसर पर खास पार्टी का आयोजन करती हैं। वह कहती हैं, ‘मैंने 2007 से ही बच्चों के लिए छुट्टियों का मौसम मनाने का फैसला किया। हम इसे हॉलिडे पार्टी कहते हैं, क्योंकि हमारे पास सभी धर्मों की माताएं और उनके बच्चे हैं। यह अवधारणा मेरे मन में तब आई जब मुझे एहसास हुआ कि जिन बच्चों के साथ दुर्व्यवहार हुआ है, उनमें सैंटा से वह पाने की क्षमता नहीं है, जो वे चाहते हैं। उनकी माताएं तलाकशुदा होने के कारण आर्थिक रूप से कमजोर हैं। शुरुआत में 2013 तक पार्टी मेरे घर में होती थी, लेकिन जैसे-जैसे बच्चों की संख्या बढ़ती गई हमने हर साल पार्टी करने के लिए विभिन्न स्थानों को चुना।’
Fighter: फाइटर के पहले गाने ‘शेर खुल गए’ का टीजर जारी, दीपिका-ऋतिक के स्टाइलिश मूव्स की दिखी झलक
[ad_2]
Source link