Home Sports साउथ अफ्रीका ने जीता टॉस, भारत के खिलाफ चुनी गेंदबाजी

साउथ अफ्रीका ने जीता टॉस, भारत के खिलाफ चुनी गेंदबाजी

0
साउथ अफ्रीका ने जीता टॉस, भारत के खिलाफ चुनी गेंदबाजी

[ad_1]

नई दिल्ली. भारत और साउथ अफ्रीका के बीच खेली जा रही तीन मैचों की टी20 सीरीज का आखिरी मुकाबला अब से कुछ देर बाद खेला जाना है. टीम इंडिया की कप्तानी कर रहे सूर्यकुमार यहां पर जीत हासिल कर सीरीज को बराबरी पर खत्म करना चाहेंगे. पहला मैच बारिश की वजह से धुल गया था जबकि दूसरे मैच में मेजबान साउथ अफ्रीका ने जीत दर्ज की थी. साउथ अफ्रीका के कप्तान एडन मारक्रम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया है. टीम में तीन बदलाव किए गए हैं जबकि भारत बिना किसी बदलाव के साथ उतरा है.

भारत की प्लेइंग इलेवन:

यशस्वी जयसवाल, शुभमन गिल, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), रिंकू सिंह, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, अर्शदीप सिंह, मोहम्मद सिराज, कुलदीप यादव, मुकेश कुमार।

दक्षिण अफ्रीका की प्लेइंग इलेवन:

रीजा हेंड्रिक्स, मैथ्यू ब्रीट्जके, एडेन मार्करम (कप्तान), हेनरिच क्लासेन (विकेटकीपर), डेविड मिलर, डोनोवन फरेरा, एंडिले फेहलुकवायो, केशव महाराज, लिजाद विलियम्स, तबरेज शम्सी, नंद्रे बर्गर।

रिंकू सिंह और जितेश पर नजर 

भारतीय टीम के लिए आईसीसी टी20 विश्व कप से पहले 4 ही मैच बचे हैं. इसमें मिलने वाले मौकों को युवा गंवाना नहीं चाहेंगे. टीम इंडिया की सनसनी रिंकू सिंह ने तो अपनी तूफानी बल्लेबाजी से हर किसी का दिल जीता है. चयनकर्ताओं ने भी इस बैटर पर भरोसा जताया है. विकेटकीपर बल्लेबाजी जितेश शर्मा पर भी सबकी नजर है. कोच राहुल द्रविड़ ने दूसरे मैच में ईशान किशन से बाहर बिठाकर उन्होंने मौका दिया था. तीसरे मैच में भी वह खेलते नजर आ सकते हैं.

भारत की संभावित प्लेइंग इलेवन
यशस्वी जयसवाल, शुभमन गिल, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), रिंकू सिंह, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव/रवि बिश्नोई, मोहम्मद सिराज, मुकेश कुमार।

दक्षिण अफ्रीका की संभावित प्लेइंग इलेवन
रीजा हेंड्रिक्स, मैथ्यू ब्रीट्जके, एडेन मार्कम (कप्तान), हेनरिक क्लासेन (विकेटकीपर), डेविड मिलर, ट्रिस्टन स्टब्स, डोनोवन फरेरा, एंडिले फेहलुकवायो, लिजाड विलियम्स, ओटनील बार्टमैन/नंद्रे बर्गर, तबरेज शम्सी।

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here