Home Sports सूर्यकुमार ने ठोकी चौथी टी20 सेंचुरी, द.अफ्रीका के खिलाफ बना डाला बड़ा रिकॉर्ड

सूर्यकुमार ने ठोकी चौथी टी20 सेंचुरी, द.अफ्रीका के खिलाफ बना डाला बड़ा रिकॉर्ड

0
सूर्यकुमार ने ठोकी चौथी टी20 सेंचुरी, द.अफ्रीका के खिलाफ बना डाला बड़ा रिकॉर्ड

[ad_1]

नई दिल्ली. भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ आखिरी टी20 मुकाबले में धुंआधार बल्लेबाजी की है. दो शुरुआती झटके लगने के बाद मैदान पर कदम रखने वाले इस तूफानी बल्लेबाज ने दे दना दन छक्के जमाते हुए साउथ अफ्रीका के खिलाफ सेंचुरी ठोक टीम को बड़े स्कोर तक पहुंचाया.

सूर्यकुमार यादव की चौथी टी20 सेंचुरी
भारतीय टीम के दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा के टी20 में जमाए चार शतक के रिकॉर्ड की सूर्यकुमार यादव ने बराबरी कर ली है. साउथ अफ्रीका के खिलाफ जोहानसबर्ग में टीम इंडिया की कप्तानी कर रहे सूर्यकुमार यादव ने महज 32 गेंद पर 5 छक्के और 2 चौके की मदद से पहले पचास रन बनाए. इसके बाद अपने ही आक्रामक अंदाज में गेंदबाजों की पिटाई करते हुए सेंचुरी ठोक दी.

4 टी20 शतक जमाने वाले बैटर
इंटरनेशनल क्रिकेट में टी20 फॉर्मेट में अब सबसे ज्यादा चार शतक जमाने वाले बैटर की लिस्ट में सूर्यकुमार यादव का नाम भी शामिल हो गया है. सबसे पहले यह कारनामा भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने हासिल किया था. इसके बाद भारत में खेले गए हालिया सीरीज के दौरान ऑस्ट्रेलिया के ग्लेन मैक्सवेल ने शतक जमाकर इस रिकॉर्ड की बराबरी की. अब सूर्यकुमार यादव के नाम भी चार टी20 शतक हो गए हैं.

Tags: India vs South Africa, Suryakumar Yadav

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here