[ad_1]
नई दिल्ली. भारतीय क्रिकेट टीम दक्षिण अफ्रीका दौरे पर अच्छी शुरुआत नहीं कर सकी है. भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच पहला टी20 मैच बिना एक गेंद फेंके रद्द हो गया. दूसरे मैच में भारत ने ठीक-ठाक स्कोर बनाया तो बाद में बारिश आ गई. मेजबान दक्षिण अफ्रीका ने इसका फायदा उठाकर दूसरा टी20 मैच जीत लिया. इसी कारण भारतीय क्रिकेटप्रेमी तीसरे टी20 मैच के दिन के मौसम का हाल जरूर जानना चाहेंगे. साथ में यह कि पिच कैसी है और किसे मदद करेगी. दोनों टीमों के बीच तीसरा टी20 मैच गुरुवार को जोहानेसबर्ग में होगा.
भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच तीसरे टी20 मैच से पहले अच्छी खबर है. यह मुकाबला जिस जोहानेसबर्ग शहर में होना है, वहां गुरुवार को ज्यादातर समय धूप खिली रहेगी. दोपहर के बाद बारिश का अनुमान है लेकिन यह सिर्फ 25 फीसदी है. यानी यह थंडरस्टार्म जैसा होगा, जिससे मैच पर ज्यादा असर नहीं पड़ेगा. क्रिकेटप्रेमी तीसरे टी20 मैच में पूरे 40 ओवर के खेल की उम्मीद कर सकते हैं. मेजबान दक्षिण अफ्रीका दूसरा टी20 मैच जीतकर सीरीज में 1-0 से आगे है.
पिच रिपोर्ट की बात करें तो जोहानेसबर्ग का इतिहास तेज गेंदबाजों के पक्ष में है. भारत-दक्षिण अफ्रीका मुकाबले में भी तेज गेंदबाज पेस और बाउंस से बैटर्स को को परेशान कर सकते हैं. गेंद बैट पर आसानी से आएगी, इसलिए मैच में बढ़िया स्ट्रोकप्ले भी देखने को मिल सकता है.
दूसरे टी20 मैच की बात करें तो भारत ने जब इस मुकाबले में 19.3 ओवर में 7 विकेट पर 180 रन बनााए थे. तब बारिश आ गई. इस कारण भारतीय पारी पूरी नहीं हो सकी. दक्षिण अफ्रीका को 15 ओवर में 152 रन का संशोधित लक्ष्य मिला. मेजबान टीम ने 13.5 ओवर में ही जीत के लिए जरूरी रन बना लिए. दूसरे टी20 मैच के बाद मेजबान कप्तान एडेन मार्करम ने स्वीकार किया था कि उन्हें बारिश से फायदा हुआ. मार्करम का कहना था कि बारिश के बाद बैट पर गेंद आसानी से आने लगी थी. भारत को अब सीरीज बराबर करने के लिए तीसरा मैच हरहाल में जीतना होगा. अगर भारत तीसरा मैच हारा तो सीरीज दक्षिण अफ्रीका के नाम हो जाएगी.
.
Tags: India vs South Africa, Suryakumar Yadav, Team india
FIRST PUBLISHED : December 14, 2023, 06:41 IST
[ad_2]
Source link