[ad_1]

औली रोड से बर्फ हटाने का काम शुरू
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बर्फबारी के बाद औली सड़क पर पाला जमने से पर्यटकों के वाहन औली तक नहीं पहुंच पा रहे हैं। ऐसे में उन्हें स्थानीय वाहनों से औली पहुंचना पड़ रहा है। अब बीआरओ ने यहां से बर्फ हटाने के लिए मजदूर लगा दिए हैं।
औली में मंगलवार को जमकर बर्फबारी हुई, जिससे औली सड़क पर औली से करीब चार किमी नीचे तक बर्फ जमी हुई है। बुधवार को सड़क पर बर्फ हटाने के लिए कोई नहीं आया, जिससे पर्यटकों के वाहन यहीं पर फंस गए।
अमर उजाला ने इस संबंध में 14 दिसंबर के अंक में ‘दो विभागों के बीच फंसी औली रोड, कौन हटाएगा बर्फ’ शीर्षक से खबर प्रकाशित की थी जिसके बाद बीआरओ के अधिकारियों ने इसका संज्ञान लिया और बृहस्पतिवार को मजदूर लगाकर बर्फ हटाने का काम शुरू कर दिया गया।
Uttarakhand Weather: पहाड़ से लेकर मैदान तक सताएगी कड़ाके की ठंड, जानिए 18 दिसंबर तक कैसा रहेगा मौसम
[ad_2]
Source link