Home Breaking News Gaza: ‘अब हमास के आतंकी आकाओं पर सीधा हमला’; अमेरिका-इस्राइल के बीच बातचीत के दौरान युद्ध के अगले चरण पर मंथन

Gaza: ‘अब हमास के आतंकी आकाओं पर सीधा हमला’; अमेरिका-इस्राइल के बीच बातचीत के दौरान युद्ध के अगले चरण पर मंथन

0
Gaza: ‘अब हमास के आतंकी आकाओं पर सीधा हमला’; अमेरिका-इस्राइल के बीच बातचीत के दौरान युद्ध के अगले चरण पर मंथन

[ad_1]

Gaza Israel USA Intensive Talk over Next Phase of War Hamas Palestine

अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन और इस्राइल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू (फाइल)
– फोटो : Agency (File Photo)

विस्तार


अमेरिका और इस्राइल के बीच ‘गहन’ बातचीत हो रही है। वैश्विक दबाव के आगे न झुकने की बात कह चुका इस्राइल, गाजा में हमास के साथ युद्ध के अगले चरण पर मंथन कर रहा है। इस संबंध में व्हाइट हाउस के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार ने कहा, अब गाजा में युद्ध के दौरान हमास नेताओं को सटीक निशाना बनाने की शुरुआत हो सकती है। रिपोर्ट्स के मुताबिक अमेरिका व्यापक बमबारी और जमीनी अभियानों के बजाय सीधे हमास के आतंकी आकाओं को नेस्तनाबूंद करने का दबाव डाल रहा है। हालांकि, उन्होंने यह नहीं बताया कि इस्राइली सेना की रणनीति में बदलाव कब होगा।

बता दें कि सात अक्तूबर को दक्षिणी इस्राइल में हमास के आतंकी हमले में लगभग 1200 लोगों की मौत हुई थी। इस्राइली सैनिकों की जवाबी कार्रवाई को मिलाकर अब तक 19 हजार से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। अमेरिकी सलाहकार जेक सुलिवन ने इस्राइल यात्रा के दौरान कहा, इस युद्ध के एक और चरण में बदलाव होगा। अब हमास के नेताओं को लक्षित करने और उनके खुफिया अभियानों पर और सटीक हमले किए जाएंगे।

हमास के आतंकी आका इस्राइल के निशाने पर

गौरतलब है कि इस्राइल के सबसे प्रमुख निशानों में मोहम्मद डेफ (Mohammed Deif) का नाम भी शामिल है। डेफ को हमास की सैन्य शाखा का प्रमुख बताया जाता है। इसे सात अक्तूबर के हमले का मास्टरमाइंड माना जा रहा है। हमास का नंबर दो कमांडर मारवान इस्सा भी इस्राइली सेना के निशाने पर है। गाजा में हमास के नेता याह्या सिनवार को भी ढेर करने के प्रयास जारी हैं।

सुलिवन ने कहा, उन्होंने गुरुवार को इस्राइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू और उनकी युद्ध कैबिनेट के साथ बैठक की। इसमें सेना के बड़े अधिकारी भी मौजूद थे। युद्ध के दूसरे चरण में बदलाव के समय पर चर्चा की गई। उन्होंने कहा कि युद्ध की रणनीति पर अमल कब किया जाएगा? इस पर अमेरिका और इस्राइल के बीच गहन चर्चा जारी रहेगी। बैठकों के बाद इस्राइल के रक्षा मंत्री योव गैलेंट ने सुलिवन से कहा, युद्ध ‘कई महीनों तक खिंचने की आशंका है। युद्ध की विभीषिका के बीच अमेरिकी अधिकारियों ने कहा, बंद कमरों में हो रही अहम बैठकों में अमेरिका इस्राइल से हमले तेज कर युद्ध समाप्त करने पर जोर दे रहा है।

अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने आगाह किया था कि गाजा में बड़ी संख्या में मारे जा रहे आम नागरिकों के कारण अंतरराष्ट्रीय समुदाय इस्राइल के खिलाफ होता जा रहा है। इस्राइली अधिकारियों के साथ बैठक के बाद जब सुलिवन से पूछा गया कि क्या अमेरिका सैन्य सहायता रोक सकता है? उन्होंने जवाब देने से इनकार कर दिया। उन्होंने कहा कि किसी समझौते पर पहुंचने का सबसे अच्छा तरीका निजी चर्चा करना है। सुलिवन ने कहा, अमेरिका ‘परिणाम देखना’ चाहता है। खबरों के मुताबिक शुक्रवार देर शाम अमेरिकी अधिकारी ने फलस्तीनी राष्ट्रपति महमूद अब्बास से भी मुलाकात की।

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here