Home Sports हरमनप्रीत ने पुरानी गलती से नहीं सीखा सबक! फिर लापरवाही से गंवाया विकेट

हरमनप्रीत ने पुरानी गलती से नहीं सीखा सबक! फिर लापरवाही से गंवाया विकेट

0

[ad_1]

हाइलाइट्स

क्रीज के पहले ही जमीन पर अटका बैट, हो गईं रन आउट
टी20 वर्ल्‍डकप के सेमीफाइनल में इसी तरह हुई थीं आउट

नई दिल्‍ली. इंग्‍लैंड के खिलाफ महिला क्रिकेट टेस्‍ट में भारतीय टीम (India Women vs England Women Test Match)ने पहली पारी में 428 रन का स्‍कोर बनाया है. भारत के लिए डेब्‍यू करने वाली शुभा सतीश (69) और जेमिमा रोड्रिग्स (68) ने जहां पहले दिन गुरुवार को अर्धशतक जड़कर प्रभावित किया, वहीं कप्‍तान हरमनप्रीत कौर (Harmanpreet Kaur) ने पुरानी गलती से सबक नहीं सीखते हुए रन आउट होकर विकेट गंवाया.’हरमन’ ने रनिंग विटवीन द विकेट के दौरान लंबा हाथ करके क्रीज पर बैट नहीं ले जाने की गलती को दोहराया. उनका बल्ला क्रीज के पहले ही अटक गया और वे दुर्भाग्‍यपूर्ण तरीके से 49 रन बनाकर रन आउट हुई.

यह पहली बार नहीं है जब हरमनप्रीत इस अंदाज में आउट हुई हैं. इसी साल की शुरुआत में महिला टी20 वर्ल्‍डकप के सेमीफाइनल में ऑस्‍ट्रेलिया के खिलाफ भी वे इसी तरह आउट हुई थीं और भारतीय टीम को मैच गंवाना पड़ा था.ऐसा लगता है कि हरमनप्रीत ने पुरानी गलती से सबक नहीं सीखा और इंग्‍लैंड के खिलाफ टेस्‍ट में भी वही गलती दोहराई. भारतीय टीम ने टी20 वर्ल्‍डकप का यह सेमीफाइनल मैच 5 रन से गंवाया था.

‘मेरे संन्‍यास लेने की वजह आप ही थे’,डिविलियर्स ने की भारतीय प्‍लेयर की तारीफ

उस मैच में ऑस्‍ट्रेलियाई महिला टीम के 172 रन के स्‍कोर के जवाब में भारतीय टीम ने एक समय पांच विकेट खोकर 133 रन बना लिए थे और जेमिमा रोड्रिग्‍स (43)व हरमनप्रीत (52) की जोड़ी क्रीज पर थी. इस स्‍कोर पर हरमनप्रीत का बल्‍ला रन दौड़ने के दौरान क्रीज के ठीक पहले अटक गया था और वे रनआउट हो गई थीं.

PAK vs AUS: डेब्‍यू टेस्‍ट में आमिर जमाल ने किया कमाल, लगाया ‘छक्‍का’

भारत और इंग्‍लैंड के महिला टेस्‍ट की बात करें तो मुंबई के डीवाय पाटिल स्‍टेडियम पर भारतीय टीम के लिए शुभा सतीश (69) और जेमिमा रोड्रिग्स (68) के अलावा यस्तिका भाटिया (66)और दीप्ति शर्मा (67) ने भी अर्धशतक जमाए और दूसरे दिन टीम 104.3 ओवर में 428 रन बनाकर आउट हुई.पहले दिन स्‍टंप्‍स के समय भारत का स्‍कोर सात विकेट पर 410 रन था और दीप्ति शर्मा और पूजा वस्राकर की जोड़ी क्रीज पर थी.

Tags: Harmanpreet kaur, Indian Women’s Cricket Team



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here