Home Breaking News Moga News: मोगा में बंबीहा गैंग के गैंगस्टरों ने पुलिस पर की फायरिंग, जवानों ने दिखाई बहादुरी, तीन को दबोचा

Moga News: मोगा में बंबीहा गैंग के गैंगस्टरों ने पुलिस पर की फायरिंग, जवानों ने दिखाई बहादुरी, तीन को दबोचा

0
Moga News: मोगा में बंबीहा गैंग के गैंगस्टरों ने पुलिस पर की फायरिंग, जवानों ने दिखाई बहादुरी, तीन को दबोचा

[ad_1]

Police caught three gangsters in Moga

घटनास्थल पर मौजूद पुलिस।
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार


पंजाब पुलिस इन दिनों गैंगस्टरों के खिलाफ एक्शन मोड पर है। लुधियाना, पटियाला और मोहाली में मुठभेड़ के बाद अब मोगा में पुलिस के हाथ बड़ी सफलता लगी है। मोगा जिले के हलका निहाल सिंह वाला क्षेत्र में लोपो लिंक रोड पर गैंगस्टरों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी।

सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम इन्हें गिरफ्तार करने पहुंची थी। तीनों गैंगस्टरों का संबंध बंबीहा गैंग से है। इस बीच पुलिस जवानों ने बहादुरी का परिचय दिया और तीनों गैंगस्टरों को दबोच लिया है। गैंगस्टरों के पास से पुलिस को हथियार भी मिले हैं।

अपराध जांच एजेंसी (सीआईए) मोगा की टीम ने तीनों गैंगस्टरों को पकड़ा है। हालांकि अभी तक इस मामले में पुलिस की कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है। पुलिस का सिर्फ इतना कहना है कि मामला जांच का विषय है।

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here