Home Sports Ind vs SA: 2 युवा भारतीय ने बल्लेबाजी की तहस-नहस, 18 ओवर में 9 विकेट

Ind vs SA: 2 युवा भारतीय ने बल्लेबाजी की तहस-नहस, 18 ओवर में 9 विकेट

0
Ind vs SA: 2 युवा भारतीय ने बल्लेबाजी की तहस-नहस, 18 ओवर में 9 विकेट

[ad_1]

नई दिल्ली. भारतीय क्रिकेट टीम तीन मैचों की टी20 सीरीज के बाद इतने ही मुकाबलों की वनडे सीरीज में खेलने उतरी. मेजबान साउथ अफ्रीका की टीम के खिलाफ आखिरी टी20 में जैसा धमाकेदार प्रदर्शन भारतीय टीम ने किया उसे वनडे में भी बरकरार रखा. पहले गेंदबाजी करने उतरी टीम इंडिया के दो गेंदबाजों ने ही प्रोटियाज टीम के बल्लेबाजी क्रम का सफाया कर दिया. नतीजा यह हुआ कि पूरी टीम महज 117 रन के स्कोर पर ही सिमट गई.

साउथ अफ्रीका के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज के पहले मुकाबले में भारतीय गेंदबाजों ने मेजबान को घुटनों पर ला दिया. प्रोटियाज टीम के कप्तान एडन मारक्रम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी चुनी लेकिन यह फैसला पूरी तरह से भारतीय टीम के दो युवा तेज गेंदबाज ने गलत साबित कर दिया. अर्शदीप सिंह ने मुकाबले में पंचा खोला जबकि आवेश खान ने विकटों का चौका लगाया. इन दोनों ने साउथ अफ्रीका की बल्लेबाजी तहस नहस कर दी और आखिरी में कुलदीप यादव ने टीम का पूरी तरह से पैक अप कर दिया.

2 भारतीय युवा ने दिखाया दम
टीम इंडिया आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप फाइनल में ऑस्ट्रेलिया से मिली हार के बाद पहली बार इस फॉर्मेट में मुकाबला खेला. सीनियर खिलाड़ियों जो कमाल अपने घर पर किया था वही कारनामा जो जूनियर गेंदबाजों ने अंजाम दिया. अर्शदीप सिंह और आवेश खान की जोड़ी ने 9 विकेट झटक लिए. 10 ओवर में 37 रन देकर अर्शदीप ने 5 विकेट अपने नाम किए तो वहीं 8 ओवर की गेंदबाजी करते हुए 27 रन खर्च कर आवेश ने 4 बल्लेबाजों को चलता किया.

आवेश और अर्शदीप का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन
अर्शदीप सिंह और आवेश खान ने भारत की तरफ से अब तक कुल 10 मुकाबले भी नहीं खेले. यह पहला मौका है जब इन दोनों ही गेंदबाज के खाते में 4 या इससे ज्यादा विकेट आए हैं. अर्शदीप ने तो सिर्फ 3 वनडे ही खेले थे जिसमें उनके विकटों का खाता खाली थी. आवेश ने 5 वनडे में सिर्फ 3 विकेट ही चटकाए थे.

Tags: Arshdeep Singh, Avesh khan, India vs South Africa

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here