Home Sports IPL Auction Live Streaming: विदेश में पहली बार होगी IPL की नीलामी, फ्री में कैसे देख सकते हैं लाइव? देखें पूरा अपडेट

IPL Auction Live Streaming: विदेश में पहली बार होगी IPL की नीलामी, फ्री में कैसे देख सकते हैं लाइव? देखें पूरा अपडेट

0
IPL Auction Live Streaming: विदेश में पहली बार होगी IPL की नीलामी, फ्री में कैसे देख सकते हैं लाइव? देखें पूरा अपडेट

[ad_1]

हाइलाइट्स

आईपीएल ऑक्शन पहली बार भारत के बाहर हो रहा है.
आईपीएल 2024 का आगाज मार्च 2024 में होगा.

नई दिल्ली. आईपीएल (IPL 2024) के लिए पूरी तैयारियां हो चुकी हैं. सभी टीमों ने भी अपने खेमें को मजबूत करने के लिए रोडमैप तैयार कर लिया होगा. 24 घंटे बाद आईपीएल 2024 के लिए मिनी ऑक्शन शुरु हो जाएगा. ऐसा पहली बार होने जा रहा है जब भारत के बाहर आईपीएल ऑक्शन होगा. इस ऑक्शन में 333 खिलाड़ियों पर बोली लगने वाली है, जिसमें 214 भारतीय जबकि 119 विदेशी खिलाड़ी शामिल हैं. इस ऑक्शन का लुत्फ फैंस फ्री में भी उठा सकते हैं.

आईपीएल 2024 के लिए कुछ खिलाड़ियों ने अपना बेस प्राइज लाखों में जबकि कुछ का करोड़ों में है. 333 खिलाड़ियों की लिस्ट में 23 ऐसे खिलाड़ी हैं जिन्होंने अपना बेस प्राइज 2 करोड़ रुपये सेट किया है. इसके अलावा 13 प्लेयर्स का बेस प्राइज 1.5 करोड़ रुपये है. टीमों के पास कुल 77 खिलाड़ियों की जगह बची हुई है. मतलब इतने ही खिलाड़ी मिनी ऑक्शन में मालामाल हो सकते हैं.

1. आईपीएल 2024 के लिए मिनी ऑक्शन कहां होने वाला है?
– आईपीएल के 17वें सीजन के लिए मिनी ऑक्शन पहली बार देश के बाहर दुबई में शुरू होगा.

2. आईपीएल 2024 का मिनी ऑक्शन कब शुरू होगा?
– आईपीएल 2024 का मिनी ऑक्शन 19 दिसंबर को दोपहर 1 बजे से शुरू होगा.

3. आईपीएल 2024 के मिनी ऑक्शन को मोबाइल पर फ्री में लाइव कैसे देख सकते हैं?
– आईपीएल 2024 के मिनी ऑक्शन को मोबाइल पर फ्री में जियो सिनेमा पर लाइव स्ट्रीमिंग के जरिए देख पाएंगे.

4. आईपीएल 2024 का मिनी ऑक्शन का लाइव टेलीकास्ट टीवी पर लाइव कैसे देख सकते हैं?
– आईपीएल 2024 के मिनी ऑक्शन को टीवी पर लाइव स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर देखा जा सकता है.

5. आईपीएल 2024 में कितने खिलाड़ियों पर बोली लगेगी और कितने स्लॉट बाकी हैं?
– आईपीएल 2024 में 333 प्लेयर्स पर बोली लगेगी, जिसमें 214 इंडियन जबकि 119 विदेशी प्लेयर्स हैं. टीमों के पास कुल बचे हुए स्लॉट 77 हैं.

Tags: IPL 2024, IPL Auction

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here