Home Sports IND vs SA: इतिहास रचने से एक कदम दूर राहुल, आखिरी मैच में दर्ज की जीत तो नाम होगी ये उपलब्धि

IND vs SA: इतिहास रचने से एक कदम दूर राहुल, आखिरी मैच में दर्ज की जीत तो नाम होगी ये उपलब्धि

0
IND vs SA: इतिहास रचने से एक कदम दूर राहुल, आखिरी मैच में दर्ज की जीत तो नाम होगी ये उपलब्धि

[ad_1]

IND vs SA, 3rd ODI: केएल राहुल की कप्तानी में भारत साउथ अफ्रीका के खिलाफ 3 मैचों की वनडे सीरीज खेल रहा है. सीरीज बराबरी पर है, जबकि आखिरी और निर्णायक मैच आज(19 दिसंबर) बोलैंड पार्क में होना है. जो टीम यह मैच जीतेगी सीरीज उसी के नाम हो जाएगी. केएल राहुल के पास यह मैच जीतकर अपने नाम एक बड़ी उपलब्धि करने का शानदार मौका है. पहले मैच में भारत ने जीत दर्ज की थी. वहीं, दूसरे मैच में शानदार वापसी करते हुए मेजबान टीम विजयी रही.

केएल राहुल नाम कर सकते हैं यह बड़ी उपलब्धि 

तीसरे ODI में अगर टीम इंडिया जीत दर्ज कर लेती है तो केएल राहुल भारत के मात्र दूसरे कप्तान होंगे जो साउथ अफ्रीका को उसी के घर में वनडे सीरीज में मात देने में कामयाब रहे. भारत साउथ अफ्रीका में खेलते हुए अब तक मेजबान टीम के खिलाफ सिर्फ एक वनडे सीरीज जीतने में कामयाब हुआ है, जबकि 7 में हार का सामना करना पड़ा है. ऐसे में अगर भारत यह निर्णायक मैच जीत जीता है तो यह साउथ अफ्रीका में टीम की सिर्फ दूसरी ODI सीरीज जीत होगी. भारत सिर्फ 2018 में विराट कोहली की कप्तानी में वनडे सीरीज जीतने में कामयाब रहा है. 

2021 का बदला होगा पूरा 

बता दें कि केएल राहुल की कप्तानी में ही भारतीय टीम 2021 में साउथ अफ्रीका दौरे पर ODI सीरीज खेली थी. उस सीरीज में भारत को 3-0 से शर्मनाक हार झेलनी पड़ी थी. ऐसे में आज राहुल के पास 2021 वाला हिसाब चुकता करने का भी शानदार मौका है. बता दें कि दोनों मैचों में भारत के युवा बल्लेबाज साई सुदर्शन का बल्ला अच्छा चला है. उन्होंने दोनों मैचों में अर्धशतक जड़े हैं. उनसे इस मैच में भी टीम को काफी उम्मीदें होंगी.

ऐसे हैं IND-SA हेड टू हेड रिकॉर्ड 

टीम इंडिया के साउथ अफ्रीका में वनडे रिकॉर्ड्स अच्छे नहीं हैं. भारत में साउथ अफ्रीका के खिलाफ उसी के घर में अब तक कुल 39 मैच खेले हैं, जिसमें सिर्फ 11 ही जीत मिली हैं. वहीं, मेजबान टीम 26 मैच जीतने में कामयाब रही है. दो मुकाबले बेनतीजा रहे. ओवरऑल वनडे हेड टू हेड रिकॉर्ड देखें तो इसमें भी साउथ अफ्रीका की टीम का पलड़ा भारी है. अब तक दोनों टीमों के बीच खेले गए कुल 93 मैचों में साउथ अफ्रीका ने 51 जबकि भारत 39 मैच जीता है. वहीं, 3 मुकाबले बेनतीजा रहे.

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here