[ad_1]
04:09 PM, 21-Dec-2023
IND vs SA Live Score: दोनों टीमों की प्लेइंग-11
भारत: साई सुदर्शन, संजू सैमसन, रजत पाटीदार, तिलक वर्मा, केएल राहुल (विकेटकीपर/कप्तान), रिंकू सिंह, वॉशिंगटन सुंदर, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, आवेश खान, मुकेश कुमार।
दक्षिण अफ्रीका: रीजा हेंड्रिक्स, टोनी डि जोर्जी, रसी वान डार डुसेन, एडेन मार्करम (कप्तान), हेनरिच क्लासेन (विकेटकीपर), डेविड मिलर, वियान मुल्डर, केशव महाराज, नंद्रे बर्गर, लिजाद विलियम्स, ब्यूरेन हेंड्रिक्स।
04:03 PM, 21-Dec-2023
IND vs SA Live Score: पहले बल्लेबाजी करेगी टीम इंडिया
दक्षिण अफ्रीका ने भारत के खिलाफ तीसरे वनडे में टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया है। भारतीय टीम को लगातार दूसरे मैच में पहले बल्लेबाजी करनी होगी। पिछले मुकाबले में टीम इंडिया को हार का सामना करना पड़ा। भारत के लिए रजत पाटीदार ने डेब्यू किया। ऋतुराज गायकवाड़ चोटिल हो गए हैं। वहीं, कुलदीप यादव को आराम दिया गया है। उनके स्थान पर वॉशिंगटन सुंदर को जगह मिली है।
03:52 PM, 21-Dec-2023
IND vs SA Live Score: रजत पाटीदार खेलेंगे पहला वनडे
भारतीय टीम के लिए रजत पाटीदार इस मैच से वनडे में डेब्यू करेंगे। टॉस से पहले उन्हें डेब्यू कैप सौंपी गई है। मध्यप्रदेश के लिए घरेलू क्रिकेट खेलने वाले रजत पाटीदार आईपीएल में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) की टीम के सदस्य हैं।
03:34 PM, 21-Dec-2023
IND vs SA Live Score: दक्षिण अफ्रीका ने भारत के खिलाफ तीसरे वनडे में गेंदबाजी चुनी, रजत पाटीदार का डेब्यू
नमस्कार, अमर उजाला के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच तीन वनडे मैचों की सीरीज का तीसरा और आखिरी मुकाबला गुरुवार (21 दिसंबर) को खेला जाएगा। दोनों टीमें पार्ल के बोलैंड पार्क में आमने-सामने होंगी। भारत की नजर सीरीज जीतने पर हैं। दोनों टीमें एक-एक मैच जीतकर 1-1 की बराबरी पर हैं।
[ad_2]
Source link