[ad_1]
नई दिल्ली. भारत ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज पर कब्जा जमा लिया है. अब 26 दिसंबर से टीम इंडिया को मेजबान से टेस्ट सीरीज खेलनी है. इस सीरीज में रोहित शर्मा, विराट कोहली जैसे दिग्गजों की वापसी होगी. टीम इंडिया को दक्षिण अफ्रीका दौरे पर कुल 2 टेस्ट मैच खेलने हैं. ऐसे में आइए जानते हैं दोनों टीमों के बीच अब तक हेड टू हेड रिकॉर्ड कैसा रहा है और किस टीम ने सबसे ज्यादा मुकाबले जीते हैं.
भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच अब तक कुल 42 मैच खेले गए हैं. इस दौरान साउथ अफ्रीका का पलड़ा यहां भारी रहा है. भारतीय टीम ने जहां 15 मुकाबलों में जीत दर्ज की है. वहीं अफ्रीकी टीम ने कुल 17 मुकाबलों में सफलता हासिल की है. इसके अलावा 10 मैच ड्रा रहे हैं. ऐसे में टीम इंडिया को इस टेस्ट सीरीज में एड़ी चोटी का जोर लगाना होगा. अगर भारतीय टीम दोनों टेस्ट मैच जीत जाती है तो वह साउथ अफ्रीका के साथ बराबरी पर आ जाएगी.
IND vs SA: टेस्ट सीरीज के बाद संन्यास लेगा धाकड़ ये खिलाड़ी, कहा- ये मेरा आखिरी मैच होगा…
साउथ अफ्रीका के खिलाफ पहला टेस्ट 26 दिसंबर से सेंचुरियन पार्क में खेला जाएगा होगा. वहीं दूसरा टेस्ट भी इसी मैदान पर 3 जनवरी से खेला जाएगा. दोनों टीमों का ऐलान भी हो गया है. जानकारी के लिए बता दें कि साउथ अफ्रीका के दिग्गज क्रिकेटर डीन एल्गर इस सीरीज के बाद संन्यास ले लेंगे. उन्होंने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में यह बात कही.
टेस्ट सीरीज के लिए दोनों टीमें:
भारत की टीम: रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, यशस्वी जायसवाल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, ऋतुराज गायकवाड़, केएल राहुल (विकेटकीपर), रविचंद्रन अश्विन, रवींद्र जडेजा, शार्दुल ठाकुर, मोहम्मद सिराज, मुकेश कुमार, जसप्रीत बुमराह (उपकप्तान), प्रसिद्ध कृष्णा और केएस भरत (विकेटकीपर).
साउथ अफ्रीका की टीम: टेम्बा बावुमा (कप्तान), डेविड बेडिंघम, नांद्रे बर्गर, एडेन मार्करम, वियान मुल्डर, कगिसो रबाडा, ट्रिस्टन स्टब्स, काइल वेरेन, गेराल्ड कोएट्जी, टोनी डी जोर्जी, डीन एल्गर, मार्को यानसेन, केशव महाराज, लुंगी एनगिडी, कीगन पीटरसन
.
Tags: Ind vs sa, India vs South Africa, Team india
FIRST PUBLISHED : December 22, 2023, 19:03 IST
[ad_2]
Source link