[ad_1]
बॉलीवुड अभिनेत्री अनन्या पांडे ने कहा कि अच्छे काम की तरह कुछ भी काम नहीं करता है। वह चाहती हैं कि एक अभिनेत्री के रूप में उनकी फिल्मों का चयन एक उनके विकास को रिफ्लेक्ट करे। अनन्या ने फिल्ममेकर करण जौहर की फिल्म स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2 से फिल्मों में अपना डेब्यू किया था। इसी बैनर तले बनी शकुन बत्रा द्वारा निर्देशित गहराइयां में उनके किरदार के लिए उन्हें कड़ी आलोचना का सामना करना पड़ा था।
Oscars 2024: ऑस्कर में ‘2018’ के शॉर्टलिस्ट न होने पर भावुक हुए जूड एंथनी, नोट जारी कर मांगी माफी
अभिनेत्री ने कहा, ‘मैं हमेशा से चाहती हूं कि एक अभिनेत्री के रूप में लोग मुझे गंभीरता से लें। ऐसा नहीं है कि ‘गहराइयां’ के बाद यह पसंद बदल गई है। मैं बड़ी हो रही हूं और अलग-अलग चीजें हैं जिनसे मैं जुड़ रही हूं।’ 25 वर्षीय अभिनेत्री ने एक बातचीत में कहा, ‘मैं विभिन्न प्रकार की कहानियां करना चाहती हूं। एक व्यक्ति के रूप में मेरे विकास के साथ-साथ मेरी पसंद भी बदल रही है। यह एक तरंग प्रभाव है।’
अनन्या पांडे ने कहा, ‘मैं सोच-समझकर कोई निर्णय नहीं ले रही हूं। मेरी अपनी इच्छा सूची है और मैं सीक्रेट तरह से यह प्रकट कर रही हूं कि मैं किसके साथ काम करना चाहती हूं। मगर अच्छे काम जैसा कुछ भी काम नहीं करता है। मैं उस पर ध्यान केंद्रित करने की कोशिश कर रही हूं।’ उन्होंने कहा कि वह इसके लिए आभारी हैं कि बत्रा, अख्तर और मोटवानी जैसे फिल्ममेकर्स ने उनपर भरोसा जताया कि वह उनके साथ काम कर सकती हैं।
‘लियो’ से ‘जेलर’ तक, इस साल बॉक्स ऑफिस पर छाईं ये साउथ फिल्में
[ad_2]
Source link