[ad_1]
साल के शुरुआत से लेकर अंत तक ओटीटी प्लेटफार्म नेटफ्लिक्स पर एक से बढ़कर एक सीरीज और फिल्में रिलीज हुई, जिनमें काम करने वाले कलाकारों के अभिनय को भी खूब सराहा गया। नेटफ्लिक्स की सीरीज और फिल्मों में अपने सहज अभिनय से कलाकारों ने दर्शकों को ऐसे प्रभावित किया कि उनके अभिनय की अब भी खूब चर्चा हो रही है। आइए जानते हैं नेटफ्लिक्स के इस साल के 10 दमदार सितारों के बारे में…
Box Office Report: सलार ने पहले दिन की छप्परफाड़ कमाई, डंकी समेत दूसरी फिल्मों का ऐसा रहा हाल
राजश्री देशपांडे (ट्रायल बाय फायर)
रिलीज – 13 जनवरी 2023
दिल्ली के उपहार सिनेमा के अग्निकांड पर बनी सीरीज ‘ट्रायल बाय फायर’ में अभिनेत्री राजश्री देशपांडे ने नीलम कृष्णमूर्ति का किरदार निभाया। इस किरदार के लिए राजश्री देशपांडे की खूब प्रशंसा हुई। एक दृढ़ निश्चयी और दुखी मां के किरदार को उन्होंने अपने अभिनय से जीवंत कर दिया। साथ ही सिस्टम के साथ साथ कानून की रखवाली करने वालों की बखिया उधेड़ती चलती इस सीरीज की असल नायक के रूप में राजश्री देशपांडे उभरी।
करिश्मा तन्ना (स्कूप)
रिलीज – 2 जून 2023
हंसल मेहता की वेब सीरीज ‘स्कूप’ करिश्मा तन्ना ने एक निडर खोजी पत्रकार जागृति पाठक का किरदार निभाया था। इस किरदार में करिश्मा तन्ना को दुनिया भर के दर्शकों ने खूब सराहा। बुसान फिल्म फेस्टिवल में ‘स्कूप’ के लिए करिश्मा तन्ना को सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री के अवार्ड से सम्मनित किया गया। इस सीरीज में करिश्मा तन्ना ने मुंबई की चर्चित पत्रकार जिगना वोरा से प्रेरित किरदार निभाया।
तिलोत्तमा शोम (लस्ट स्टोरीज 2)
रिलीज – 29 जून 2023
नेटफ्लिक्स की सीरीज ‘लस्ट स्टोरीज 2’ चार कहानियों की फिल्मावली है। इस सीरीज की एक कहानी ‘द मिरर’ का निर्देशन कोंकणा सेन शर्मा ने किया था। इस कहानी में तिलोत्तमा शोम ने ग्राफिक डिजाइनर इशिता सेनगुप्ता की भूमिका निभाई है। तिलोत्तमा शोम ने एक निषिद्ध रिश्ते की जटिलताओं को सुलझाने वाली एक शहरी महिला के किरदार को बहुत ही गहराई से निभाया और अपने अभिनय से दर्शकों पर लंबे समय तक प्रभाव छोड़ा।
सुविंदर विक्की (कोहरा)
रिलीज – 15 जुलाई 2023
वेब सीरीज ‘कोहरा’ एक एनआरआई की मौत के खोज पर आधारित थी। इस सीरीज में अभिनेता सुविंदर विक्की ने एक अनुभवी और सिद्धांतवादी पुलिसकर्मी बलबीर सिंह का किरदार निभाया। सुविंदर विक्की ने एक ऐसे पुलिस अधिकारी का किरदार बढ़िया तरीके से निभाया है, जो अपनी ईमानदारी और अपने परिवार के साथ अपने तनावपूर्ण संबंधों के बीच सामंजस्य बनाकर चलता है।
[ad_2]
Source link