Home Sports टीम इंडिया के लिए टली मुसीबत, हार्दिक पंड्या अफगानिस्तान सीरीज के लिए फिट, सुलझेगी कप्तानी की गुत्थी

टीम इंडिया के लिए टली मुसीबत, हार्दिक पंड्या अफगानिस्तान सीरीज के लिए फिट, सुलझेगी कप्तानी की गुत्थी

0
टीम इंडिया के लिए टली मुसीबत, हार्दिक पंड्या अफगानिस्तान सीरीज के लिए फिट, सुलझेगी कप्तानी की गुत्थी

[ad_1]

नई दिल्ली. साउथ अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले टीम इंडिया में घायलों की फौज तैयार होती नजर आई है. वनडे सीरीज के दौरान पहले स्टार बल्लेबाज ऋतुराज गायकवाड़ चोट का शिकार हो गए थे. उसके बाद ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका के खिलाफ टी20 सीरीज में टीम इंडिया के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने बुरी खबर दी. स्काई टखने की चोट के चलते लगभग डेढ़ महीने के लिए टीम से बाहर हो सकते हैं. हालांकि, इस बीच एक अच्छी खबर भी आ चुकी है. रिपोर्ट्स के मुताबिक स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या (Hardik Pandya) अफगानिस्तान के खिलाफ (IND vs AFG) टी20 सीरीज में वापसी करने के लिए तैयार हैं.

वर्ल्ड कप में बांग्लादेश के खिलाफ मुकाबले के दौरान हार्दिक पंड्या चोटिल हो गए थे. जिसके चलते वे वर्ल्ड कप के कई मुकाबलों से बाहर रहे. साउथ अफ्रीका दौरे पर वापसी न होने के बाद कयास लगाए जा रहे थे कि हार्दिक अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज से भी बाहर रहेंगे. लेकिन अब टाइम्स ऑफ इंडिया को एक सूत्र से पता चला है कि वे पूरी तरह से फिट हैं और रोजाना प्रैक्टिस कर रहे हैं. सोर्स ने कहा, ‘हार्दिक टखने की चोट से पूरी तरह से रिकवर हो चुके हैं और रोज ट्रेनिंग कर रहे हैं.’

‘IPL नहीं खेलेंगे, यह महज अफाह है’

सूत्र ने टाइम्स ऑफ इंडिया को बताया, ‘हार्दिक फिट और स्वस्थ हैं. यहां तक की वे वर्क आउट भी कर रहे हैं. जो बातें चल रहीं हैं कि वे आईपीएल नहीं खेलेंगे, यह महज अफवाह है. आईपीएल 2024 में लगभग 4 महीने बाकी हैं. तो इस मूमेंट पर यह सिर्फ अटकलें हैं.’

VIDEO: ‘उनकी शादी में, उन्हीं के कपड़े..’ एमएस धोनी की शादी का अनसुना किस्सा? जिगरी यार ने किया खुलासा

आईपीएल 2024 के ऑक्शन से पहले हार्दिक पंड्या सबसे बड़े सौदे के रूप में उभरे. मुंबई इंडियंस ने ट्रेड विंडो में हार्दिक को गुजरात से अपने खेमें में शामिल किया. आईपीएल 2024 में हार्दिक मुंबई के कप्तान के रूप में होंगे.

Tags: Hardik Pandya, IND vs AFG, Ruturaj gaikwad, Suryakumar Yadav, Team india

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here