[ad_1]
चर्चित रियलिटी शो ‘बिग बॉस 17’ फैंस के बीच खूब पसंद किया जा रहा है। इसमें ‘गुम है किसी के प्यार में’ फेम अभिनेत्री ऐश्वर्या शर्मा ने भी शिरकत की। हालांकि, फिलहाल सलमान खान के शो से उनकी छुट्टी हो चुकी है। हाल ही में मीडिया के सामने ऐश्वर्या ने रियलिटी शो में अपनी यात्रा पर बात की। इसके अलावा शो से निकालने जाने पर भी उनका दर्द झलका। इसके लिए उन्होंने ईशा मालवीय पर सारा दोष मढ़ा है।
ऐश्वर्या ने मीडिया से बात करते हुए कहा, ‘बुरा लगता है जब आप वोटिंग नहीं, बल्कि रुल ब्रेकिंग के आधार पर बाहर आते हैं। जब आपकी गलती नहीं है और आपको भुगतना पड़ रहा है, ये बहुत गलत चीज है। और ये मेरे साथ हुआ है। किसी एक आदमी को पावर नहीं देनी चाहिए। ये बहुत बड़ा शो है, बहुत बड़ा प्लेटफॉर्म है। बहुत सारे लोगों की टीम एक उद्देश्य से यहां काम करती है। अगर ये उद्देश्य पूरा नहीं हो रहा है और आप उनकी उम्मीदों पर पानी फेर रहे हैं तो ये ठीक नहीं है। यह अन्याय है’।
Christmas 2023: नव्या नवेली और अगस्त्य ने कपूर परिवार के साथ मनाया क्रिसमस, साझा कीं तस्वीरें
Dunki: हंसल मेहता ने शाहरुख खान की डंकी को लेकर दी प्रतिक्रिया, कहा- ‘परफेक्ट नहीं है लेकिन…’
[ad_2]
Source link