[ad_1]
नई दिल्ली.ऑस्ट्रेलिया का दौरा कर रही पाकिस्तान क्रिकेट टीम (Pakistan Cricket Team) ने बॉक्सिंग डे टेस्ट (Boxing Day Test) के पहले मेजबान टीम के प्लेयर्स को क्रिसमस गिफ्ट बांटकर हर किसी को हैरानी में डाल दिया. पाकिस्तानी प्लेयर्स ने सोमवार को मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर नेट सेशन से पहले ऑस्ट्रेलियाई प्लेयर्स और उनके परिवार को यह गिफ्ट दिए.सोशल मीडिया पर पाकिस्तान टीम के इस ‘व्यवहार’ को जमकर सराहा जा रहा है. क्रिकेट पाकिस्तान ने इस वीडियो अपने X अकाउंट पर पोस्ट किया है.
बॉक्सिंग डे टेस्ट से पहले पाकिस्तानी टीम, नेट प्रैक्टिस के दौरान गिफ्ट और चाकलेट्स लेकर ऑस्ट्रेलियाई टीम से मिलने पहुंची. वीडियो में कप्तान शान मसूद और बाबर आजम सहित कई पाकिस्तानी प्लेयर्स को सपोर्ट स्टाफ के साथ गिफ्ट बॉस्केट, हैम्पर्स और लॉलीपॉप के साथ MCG के इनडोर नेट में घूमते देखा जा सकता है.ऑस्ट्रेलियाई प्लेयर्स के परिवार के बच्चों को पाक टीम की ओर से स्वीट-कैंडी उपहारस्वरूप दी गई.
मेरी बहन ने मुझे बहुत मारा… विराट कोहली ने सुनाया वर्षों पुराना किस्सा
वीडियो में मेजबान टीम के कप्तान पैट कमिंस भी गिफ्ट लिए हुए दिखाई दे रहे हैं. पाकिस्तान टीम के कप्तान शान मसूद, बाबर आजम के अलावा ऑस्ट्रेलिया टीम के डेविड वॉर्नर, उस्मान ख्वाजा और कप्तान पैट कमिंस को इस दौरान चर्चा करते हुए भी देखा गया.
Warm wishes and heartfelt gifts for the Australian players and their families at the MCG indoor nets pic.twitter.com/u43mJEpBTR
— Pakistan Cricket (@TheRealPCB) December 25, 2023
ICC को बार-बार ठेंगा दिखा रहा पाकिस्तानी मूल का दिग्गज, चैंपियन टीम भी साथ
सीरीज में 0-1 से पीछे है पाकिस्तान
बता दें, पाकिस्तान की टीम (Pakistan Vs Australia)तीन टेस्ट मैचों की सीरीज का पहला टेस्ट हारकर सीरीज में 0-1 से पिछड़ रही है. दूसरा टेस्ट मंगलवार से मेलबर्न क्रिकेट मैदान पर शुरू हुआ है जिसमें पाकिस्तान टीम ने टॉस जीतकर ऑस्ट्रेलिया टीम को पहले बैटिंग के लिए आमंत्रित किया है. पाकिस्तान ने तीन बदलाव करते हुए मोहम्मद रिजवान, हसन अली और मीर हमजा को प्लेइंग इलेवन में स्थान दिया है जबकि ऑस्ट्रेलिया ने पर्थ टेस्ट की ही टीम उतारी है.सीरीज का तीसरा और अंतिम टेस्ट 3 जनवरी 2024 से खेला जाएगा.
.
Tags: Australia Cricket Team, Pakistan cricket team, Pakistan vs australia
FIRST PUBLISHED : December 26, 2023, 12:02 IST
[ad_2]
Source link