Home Sports टेस्‍ट में विकेट लेने की क्षमता में रबाडा बेजोड़, स्‍टेन और वकार से भी आगे

टेस्‍ट में विकेट लेने की क्षमता में रबाडा बेजोड़, स्‍टेन और वकार से भी आगे

0
टेस्‍ट में विकेट लेने की क्षमता में  रबाडा बेजोड़, स्‍टेन और वकार से भी आगे

[ad_1]

हाइलाइट्स

200+ विकेट लेने वाले बॉलरों में है सर्वश्रेष्‍ठ स्‍ट्राइक रेट
भारतीय पारी को कागिसो रबाडा ने दिए लगातार झटके

नई दिल्‍ली.दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सेंचुरियन में खेले जा रहे बॉक्सिंग डे टेस्‍ट में कागिसो रबाडा की घातक गेंदबाजी के आगे भारतीय टीम (India vs South Africa) संघर्ष करती नजर आ रही है. तेज गेंदबाज रबाडा (Kagiso Rabada) ने अब तक भारतीय टीम के गिरे सात में 5 विकेट झटके हैं.टेस्‍ट क्रिकेट में 200 अधिक विकेट लेने वाले बॉलर्स में उनका स्‍ट्राइक रेट (प्रति विकेट फेंकी गई गेंदों की औसत संख्या)सर्वश्रेष्‍ठ है.इस मामले में डेल स्‍टेन और वकार यूनुस जैसे बेहतरीन गेंदबाज भी रबाडा से पीछे हैं.

अपना 61वां टेस्‍ट खेल रहे रबाडा ने अब तक 285 विकेट (शार्दुल ठाकुर के विकेट तक के आंकड़े) हासिल किए हैं और उनका स्‍ट्राइक रेट 39.30 का है. इसके मायने यह है कि उन्‍होंने औसत हर 39.41 गेंद पर विकेट हासिल किया है. क्रिकेट के सबसे पुराने फॉर्मेट में 200 या इससे अधिक विकेट लेने वाले बॉलर्स में यह स्‍ट्राइक रेट सर्वश्रेष्‍ठ है.दक्षिण अफ्रीका के सर्वकालीन सर्वश्रेष्‍ठ गेंदबाजों में से एक डेल स्‍टेन और पाकिस्‍तान के बेहतरीन गेंदबाजों में से एक वकार यूनुस भी स्‍ट्राइक रेट के मामले में 28 वर्षीय रबाडा से पीछे हैं. स्‍टेन का टेस्‍ट क्रिकेट का स्‍ट्राइक रेट 42.38 का है जबकि वकार का 43.49 का.

धुंधला दिखने के कारण वर्ल्‍डकप में अच्‍छी बैटिंग नहीं कर सका, शाकिब अल हसन का खुलासा

करियर का 61वां टेस्‍ट खेल रहे रबाडा 101 वनडे और 56 टी20 में भी ऑस्‍ट्रेलियाई टीम का प्रतिन‍िधित्‍व कर चुके हैं.वनडे में 157 और टी20I में 58 विकेट उनके नाम पर दर्ज हैं.

शुभमन गिल ने पैर पर मारी कुल्हाड़ी, 1 फैसले से टेस्ट करियर हो सकता है बर्बाद

टेस्‍ट क्रिकेट में सर्वश्रेष्‍ठ स्‍ट्राइक रेट वाले टॉप -5 बॉलर
1. जॉर्ज लोहमन (इंग्‍लैंड): 18 टेस्‍ट, 112 विकेट, स्‍ट्राइक रेट 34.19
2. डी ओलिवर (दक्षिण अफ्रीका): 15 टेस्‍ट, 59 विकेट, स्‍ट्राइक रेट 35.38
3. जॉन फेरिस (ऑस्‍ट्रेलिया): 9 टेस्‍ट, 61 विकेट, स्‍ट्राइक रेट 37.73
4. शेन बांड (न्‍यूजीलैंड): 18 टेस्‍ट, 87 विकेट, स्‍ट्राइक रेट 38.75
5. कागिसो रबाडा (दक्षिण अफ्रीका): 61* टेस्‍ट, 285 विकेट, स्‍ट्राइक रेट 39.30
(नोट: टेस्‍ट में 200 या इससे अधिक विकेट लेने वाले बॉलर्स में स्‍ट्राइक रेट के मामले में रबाडा पहले नंबर पर हैं.)

Tags: India vs South Africa, Kagiso rabada



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here