[ad_1]
हाइलाइट्स
भारत ने पहले दिन 8 विकेट पर 208 रन बनाए
कैगिसो रबाडा ने 5 विकेट चटकाए
विराट कोहली 38 रन बनाकर आउट हुए
नई दिल्ली. भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली सहित टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज साउथ अफ्रीका के खिलाफ पहले टेस्ट मैच की पहली पारी में सस्ते में पवेलियन लौट गए. टीम इंडिया 24 रन के स्कोर पर रोहित शर्मा, यशस्वी जायसवाल और शुभमन गिल का विकेट गंवा चुकी थी. साउथ अफ्रीकी पेस अटैक के सामने भारतीय धुरंधर एक के बाद एक पवेलियन लौटते रहे. इस दौरान विराट कोहली शानदार लय में दिख रहे थे लेकिन वह भी पेसर कैगिसो रबाडा की गेंद पर गच्चा खा गए और टीम को मझधार में छोड़कर लौट गए. बॉक्सिंग डे टेस्ट मैच से पहले विराट ने सिर्फ एक नेट प्रैक्टिस की थी. पहले दिन का खेल खत्म होने के बाद टीम इंडिया के बैटिंग कोच विक्रम राठौड़ विराट का बचाव करते हुए दिखाई दिए. राठौड़ ने कहा कि कोहली करियर के जिस मुकाम पर हैं, वहां उन्हें ज्यादा प्रैक्टिस की जरूरत नहीं है.
विराट कोहली (Virat Kohli) ने प्रिटोरिया के ‘टक्स ओवल’ में खेले गए एकमात्र तीन दिवसीय ‘इंट्रा-स्क्वाड’ प्रैक्टिस मैच में भी हिस्सा नहीं लिया था. उन्होंने इंग्लैंड में अपने परिवार के साथ समय बिताने के लिए पहले से ही चार दिनों की छुट्टी की अनुमति ली थी. सेंचुरियन की उछाल भरी पिच पर कोहली अच्छी लय में दिख रहे थे लेकिन तेज गेंदबाज कैगिसो रबाडा (Kagiso Rabada) के बाहर निकलती गेंद पर वह चकमा खा कर आउट हो गए. भारत ने बारिश से प्रभावित पहले दिन का समापन 8 विकेट पर 208 रन पर किया.
‘विराट ने प्रैक्टिस नहीं की तो उससे फर्क नहीं पड़ता’
विक्रम राठौड़ (Vikram Rathore) ने दो मैचों की सीरीज के शुरुआती दिन के खेल के बाद कहा, ‘कोहली करियर के जिस मुकाम पर है, मुझे नहीं लगता कि उन्हें अभ्यास की ज्यादा जरूरत है. वह अक्सर काफी बल्लेबाजी करते हैं और काफी अभ्यास भी करते हैं. उन्होंने अगर कुछ दिन कम अभ्यास किया तो इससे कोई फर्क नहीं पड़ता है.’ विराट कोहली और श्रेयस अय्यर ने चौथे विकेट के लिए 65 रन की साझेदारी की. केएल राहुल 105 गेंदों पर 70 रन बनाकर डटे हुए हैं. विराट कोहली जब क्रीज पर बैटिंग के लि उतरे तब टीम इंडिया संकट में थी.
‘लगा नहीं कि विराट 6 महीने बाद टेस्ट खेल रहे हैं’
विक्रम राठौड़ ने कहा, ‘ हमने आज भी देखा कि विराट कोहली कितनी अच्छी बल्लेबाजी कर रहे थे. उनकी पारी से ऐसा लगा नहीं कि वह लगभग छह महीने के बाद टेस्ट मैच खेल रहे हैं.’ विराट कोहली से पहली पारी में बड़ी पारी की उम्मीद थी. लेकिन वह उसपर खरा नहीं उतर सके. भारतीय टीम इस मय मुश्किल में है. साउथ अफ्रीकी गेंदबाजों के सामने भारतीय बल्लेबाज आसानी से घुटने टेकते नजर आए. युवा ओपनर यशस्वी जायसवाल 17 रन बनाकर आउट हुए वहीं रोहित ने 5 रन का योगदान दिया. गिल 2 रन बनाकर पवेलियन लौटे. श्रेयस अय्यर ने 31 रन की पारी खेली. शार्दुल ठाकुर ने 24 वहीं अश्विन ने 8 रन बनाए. साउथ अफ्रीका के लिए पेसर कैगिसो रबाडा ने सबसे ज्यादा 5 विकेट लिए. इस दौरान रबाडा ने इंटरनेशनल करियर के 500 विकेट भी पूरे किए.
.
Tags: Ind vs sa, KL Rahul, Vikram rathour, Virat Kohli
FIRST PUBLISHED : December 27, 2023, 07:13 IST
[ad_2]
Source link