Home Sports NZ vs BAN 1st T20I:बांग्लादेश का खूंखार खेल, हफ्ते भर में दूसरी बार रचा इतिहास

NZ vs BAN 1st T20I:बांग्लादेश का खूंखार खेल, हफ्ते भर में दूसरी बार रचा इतिहास

0
NZ vs BAN 1st T20I:बांग्लादेश का खूंखार खेल, हफ्ते भर में दूसरी बार रचा इतिहास

[ad_1]

नेपियर. बांग्लादेश की टीम ने न्यूजीलैंड के दौरे पर ऐतिहासिक प्रदर्शन किया है. हफ्ते भर के अंदर इस टीम ने दो बार इतिहास रचने का कारनामा अंजाम दिया. पहले वनडे सीरीज के दौरान और अब टी20 मुकाबले में जीत हासिल करते हुए बांग्लादेश की टीम ने नया आयाम हासिल किया. सलामी बल्लेबाज लिटन दास की नाबाद 42 रन की धैर्य पूर्ण पारी की मदद से बांग्लादेश ने पहले टी20 इंटरनेशनल में बुधवार को न्यूजीलैंड को पांच विकेट से हराया.

बांग्लादेश में शनिवार को तीसरे वनडे मैच में न्यूजीलैंड को 98 रन पर आउट करके इस देश में सीमित ओवरों की क्रिकेट में अपनी पहली जीत दर्ज की थी. इसके चार दिन बाद बांग्लादेश ने पहली बार टी20 में भी कीवी टीम को उसके घर पर मात देकर इतिहास रच दिया. इस जीत से पहले न्यूजीलैंड में बांग्लादेश ने 18 टी20 मुकाबले खेले थे लेकिन सभी में उसे हार मिली थी.

नौ गेंद के अंदर तीन विकेट हासिल किए और न्यूजीलैंड को 9 विकेट पर 134 रन पर रोक दिया. न्यूजीलैंड की तरफ से जिमी नीशाम ने सर्वाधिक 48 रन बनाए जबकि कप्तान मिशेल सेंटनर ने 23 रन का योगदान दिया. बांग्लादेश की तरफ से शोरिफुल इस्लाम ने तीन जबकि मुस्तफिजुर रहमान और मेहदी हसन ने दो-दो विकेट लिए.

इसके जवाब में बांग्लादेश ने 18.4 ओवर में पांच विकेट पर 137 रन बनाकर जीत दर्ज की और तीन मैच की सीरीज में 1-0 से बढ़त बनाई. लिटन दास ने 36 गेंद की अपनी पारी में दो चौके और एक छक्का लगाया. अंतिम ओवरों में मेहदी हसन ने नाबाद 19 रन बनाकर उनका अच्छा साथ दिया.

Tags: Liton Das, New Zealand vs Bangladesh

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here