[ad_1]

प्रियंका गांधी
– फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने पहली बार मनी लॉन्ड्रिंग मामले में प्रियंका गांधी का जिक्र किया है। यह मामला एनआरआई बिजनेसमैन सीसी थंपी से जुड़ा है, जिसमें प्रियंका गांधी के पति रॉबर्ट वाड्रा पर भी आरोप हैं। ईडी का कहना है कि पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के दामाद रॉबर्ट वाड्रा और बेटी प्रियंका गांधी ने दिल्ली के एक रियल एस्टेट एजेंट के द्वारा हरियाणा में जमीन खरीदी। उसी रियल एस्टेट एजेंट ने एनआरआई बिजनेसमैन सीसी थंपी को भी जमीन बेची थी। ईडी का आरोप है कि थंपी के वाड्रा के साथ लंबे और गहरे संबंध हैं।
ईडी की चार्जशीट में प्रियंका गांधी पर ये हैं आरोप
ईडी ने मनी लॉन्ड्रिंग के मामले बीते नवंबर को चार्जशीट दाखिल की थी। मीडिया रिपोर्ट्स में बताया गया है कि इस चार्जशीट के अनुसार, संघीय जांच एजेंसी ने आरोप लगाया कि ‘रियल एस्टेट एजेंट एचएल पाहवा ने वाड्रा और थंपी दोनों को जमीन बेची। हरियाणा में जमीन सौदे के बदले पाहवा को दस्तावेजों से अलग नकद रकम मिली। चार्जशीट के अनुसार, वाड्रा ने सौदे की पूरी रकम का भुगतान भी नहीं किया। पाहवा ने साल 2006 में प्रियंका गांधी को भी कृषि जमीन बेची थी लेकिन साल 2010 में इसे वापस खरीद लिया था।’
[ad_2]
Source link