Home Sports IND vs SA: टीम इंडिया के लिए मैच पलट सकता था ये गेंदबाज, सेंचुरियन टेस्ट में बुरी तरह सताई याद

IND vs SA: टीम इंडिया के लिए मैच पलट सकता था ये गेंदबाज, सेंचुरियन टेस्ट में बुरी तरह सताई याद

0
IND vs SA: टीम इंडिया के लिए मैच पलट सकता था ये गेंदबाज, सेंचुरियन टेस्ट में बुरी तरह सताई याद

[ad_1]

India tour of South Africa: सेंचुरियन टेस्ट में साउथ अफ्रीका के खिलाफ टीम इंडिया बैकफुट पर नजर आ रही है. भारतीय टीम का बैटिंग ऑर्डर पहली पारी में साउथ अफ्रीका के गेंदबाजों के आगे बिखर गया. केएल राहुल की 101 रनों की पारी के बावजूद टीम इंडिया पहले बल्लेबाजी करते हुए पहली पारी में 245 रनों पर सिमट गई. जवाब में साउथ अफ्रीका ने खबर लिखे जाने तक 5 विकेट गंवाकर 295 रन बना लिए हैं. डीन एल्गर 156 रन बनाकर क्रीज पर जमे हुए हैं.

टीम इंडिया के लिए मैच पलट सकता था ये गेंदबाज

साउथ अफ्रीका के बल्लेबाजों के सामने टीम इंडिया के गेंदबाज पस्त नजर आए हैं. खास तौर पर शार्दुल ठाकुर और प्रसिद्ध कृष्णा ने 4 से ज्यादा की औसत से रन लुटाए हैं. टीम इंडिया को सेंचुरियन टेस्ट में अपने सबसे बड़े मैच विनर गेंदबाज मोहम्मद शमी की कमी खल रही है. मोहम्मद शमी वर्ल्ड कप 2023 के बाद से ही चोटिल हैं. चोट के कारण भारत का ये खतरनाक गेंदबाज इस दौरे पर नहीं खेल रहा है. मोहम्मद शमी ने दो साल पहले 2021 के दौरे पर इसी सेंचुरियन के मैदान पर साउथ अफ्रीका के खिलाफ मैच में कुल 8 विकेट चटकाए थे.

सेंचुरियन टेस्ट में बुरी तरह सताई याद 

मोहम्मद शमी की घातक गेंदबाजी की बदौलत भारत ने इस टेस्ट मैच को 113 रनों से जीतकर इतिहास रचा था, ऐसा इसलिए क्योंकि सेंचुरियन को साउथ अफ्रीका का अभेद किला माना जाता था. दो साल बाद कहानी बिल्कुल अलग है. टीम इंडिया को साउथ अफ्रीका के खिलाफ सेंचुरियन टेस्ट में मोहम्मद शमी की बुरी तरह याद सताई. सेंचुरियन की पिच पर मोहम्मद शमी अपनी सीम गेंदबाजी के कारण घातक साबित हो सकते थे. मोहम्मद शमी के पास रफ्तार के साथ-साथ गेंद को हिलाने की काबिलियत है.

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here