[ad_1]
अभिनेत्री तापसी पन्नू की हालिया रिलीज फिल्म ‘डंकी’ धीरे धीरे हिट फिल्म का तमगा पाने की कोशिश कर रही हैं। तापसी ने दशकों से हिंदी सिनेमा के कई जाने माने निर्माताओं और निर्देशकों के साथ काम किया है। लेकिन, उनका बेहतरीन प्रदर्शन निर्माता-निर्देशक नीरज पांडेय की फिल्मों ‘बेबी’ और ‘नाम शबाना’ में ही निखरकर सामने आया है। एक इंटरव्यू के दौरान तापसी ने फिर से निर्देशक नीरज पांडेय के साथ काम करने की इच्छा जताई है।
तापसी ने अपने इंटरव्यू में मजाकिया अंदाज में बताया कि वह निर्देशक नीरज पांडेय का पीछा कर रही हैं, जिनके साथ उन्होंने ‘बेबी’ और ‘नाम शबाना’ जैसी हिट फिल्में दी हैं। उन्होंने कहा, “मैं उनसे मिलती रहती हूं और कहती रहती हूं कि, सर अभी कुछ और करते हैं ना। लोग क्या मैं ही इंतजार कर रही हूं। मैं उनको कहती रहती हूं, सर प्लीज मुझे कुछ काम दे दो।”
Madhu Chopra: मधु चोपड़ा ने बांधे निक जोनस की तारीफों के पुल, बेटी प्रियंका को लेकर कही यह बात
तापसी ने आगे कहा कि ‘धोनी द अनटोल्ड स्टोरी’ के ये निर्देशक मुझ पर हंसते हैं और शायद उन्हें विश्वास नहीं होता कि, वह इसके बारे में गंभीर हैं। इसके पीछे का कारण साझा करते हुए उन्होंने बताया, “क्योंकि वह उनमें से एक है जिन्होंने मेरे करियर के शुरुआती समय में ही मुझ पर विश्वास किया। ‘बेबी’ में सिर्फ सात मिनट की भूमिका में किसी को पूरी फिल्म कौन देता है। उसकी वास्तविकता पर मुझे विश्वास नहीं हो रहा था। नीरज पांडेय ने ‘बेबी’ में सात मिनट का किरदार देख कर मुझे ‘नाम शबाना’ करने का मौका दिया।”
अभिनेत्री तापसी पन्नू हिंदी सिनेमा के साथ साथ तमिल और तेलुगु फिल्मों भी काम कर चुकी हैं। उन्होंने फिल्म ‘चश्मे बद्दूर’ से हिंदी सिनेमा में कदम रखा। नीरज पांडेय के निर्देशन में बनी फिल्म ‘बेबी’ में तापसी पन्नू का किरदार छोटा सा था और इस फिल्म में अक्षय कुमार मुख्य भूमिका में थे। ‘नाम शबाना’ ‘बेबी’ का प्रिक्वल था जिसमें तापसी के किरदार की कहानी को दर्शाया गया था।
फिलहाल तापसी किंग खान के साथ फिल्म ‘डंकी’ में दर्शकों को ध्यान अपनी ओर आकर्षित कर रही हैं। बता दें कि तापसी की शाहरुख खान के साथ ये पहली फिल्म है। तापसी पन्नू की आने वाली फिल्मों में ‘फिर आई हसीन दिलरुबा’, ‘डेयर डेविल’ और ‘वो लड़की है कहां’ शामिल हैं।
[ad_2]
Source link