Home Breaking News China: भ्रष्टाचार रोकने के लिए चीन ने संशोधित अपराध कानून को दी मंजूरी; नौसेना कमांडर को बनाया नया रक्षामंत्री

China: भ्रष्टाचार रोकने के लिए चीन ने संशोधित अपराध कानून को दी मंजूरी; नौसेना कमांडर को बनाया नया रक्षामंत्री

0
China: भ्रष्टाचार रोकने के लिए चीन ने संशोधित अपराध कानून को दी मंजूरी; नौसेना कमांडर को बनाया नया रक्षामंत्री

[ad_1]

China Updates: Criminal law amended to punish bribe-givers, Naval commander Dong Jun new Defence Minister

चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग।
– फोटो : अमर उजाला।

विस्तार


चीन ने शुक्रवार को अपने आपराधिक कानून में संशोधन किया ताकि भ्रष्टाचार विरोधी अभियान के तहत अधिकारियों को रिश्वत देने वालों को दंडित किया जा सके। कुछ दिन पहले राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने कम्युनिस्ट पार्टी (सीपीसी) की बैठक में लोगों से व्यक्तिगत ईमानदारी बनाए रखने की अपील की थी। 

नेशनल पीपुल्स कांग्रेस (एनपीसी) की स्थायी समिति ने संशोधित अपराध कानून को मंजूरी दी। एनपीसी चीन की शीर्ष विधायिका है। यह संशोधित कानून एक मार्च से प्रभावी होगा। इसमें कहा गया है कि कई लोगों या प्रमुख राष्ट्रीय योजनाओं में शामिल दलों को बार-बार रिश्वत की पेशकश करने वालों को कठोर सजा दी जानी चाहिए। 

कानून में कहा गया है कि जो लोग पर्यवेक्षी, प्रशासनिक या न्यायिक विभागों के कर्मचारियों को रिश्वत देते हैं, या पर्यावरण, वित्त, सुरक्षा उत्पादन, दवा और भोजन, सामाजिक बीमा, बचाव राहत, शिक्षा या स्वास्थ्य सेवा जैसे क्षेत्रों में रिश्वत देते हैं, उन्हें भी गंभीर सजा का सामना करना पड़ेगा। 

राष्ट्रपति शी ने चार दिसंबर को सत्तारूढ़ कम्युनिस्ट पार्टी के वरिष्ठ अधिकारियों को व्यक्तिगत ईमानदारी बनाए रखने की चेतावनी दी थी। जिनपिंग ने अधिकारियों से कहा था कि वे रिश्तेदारों को भ्रष्टाचार से दूर रखने के लिए कड़े नियम तय करें और विदेशी उदाहरणों व लापरवाही से किए गए कामों का आंख मूंदकर अनुसरण करने से बचें। 

शी ने कहा था, सीपीसी की केंद्रीय समिति के राजनितिक ब्यूरो के सदस्यों को मार्क्सवादी मानकों के मुताबिक जरूरी कानूनों को खुद पर सख्ती से लागू करना चाहिए और पार्टी की अखंडता और आत्म-अनुशासन बनाए रखने में एक उदाहरण पेश करना चाहिए। 

उन्होंने आगे कहा, जब भ्रष्टाचार के खिलाफ प्रयासों की बात आती है तो उन्हें (सीपीसी के वरिष्ठ अधिकारी) अपने परिवार को सदस्यों, रिश्तेदारों और अपने आसपास के कर्मचारियों के लिए कड़े नियम तय करने चाहिए। शी पार्टी के संस्थापक माओत्से तुंग के बाद लगातार तीसरी बार सत्ता में बने रहने वाले एकमात्री चीनी नेता हैं। उन्हें माओत्से तुंग की तरह सत्ता में बने रहने के लिए जाना जाता है। शी राष्ट्रपति के अलावा सीपीसी और सेना के भी प्रमुख हैं। 

नौसेना कमांडर जुन को नियुक्त किया नया रक्षा मंत्री

जनरल ली शांगफू को बर्खास्त करने के दो महीने बाद चीन ने आज नौसेना कमांडर जनरल डोंग जुन को नया रक्षा मंत्री नियुक्त किया। एनपीसी ने अक्तूबर में ली के निष्कासन की पुष्टि की थी। जुन की नियुक्ति को चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने मंजूरी दे दी है।

चीन की सरकारी मीडिया के अनुसार, डोंग ने पीपुल्स लिबरेशन आर्मी नेवी (पीएलएएन) के सभी प्रमुख नौसैनिक प्रभागों में सेवा की है। 2021 में नौसेना के शीर्ष कमांडर बनने से पहले उन्होंने उत्तरी समुद्री बेड़े में सेवा की। अब रूसी नौसेना, पूर्वी समुद्री बेड़े के साथ संयुक्त अभ्यास में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here