[ad_1]
India vs Australia Women ODI: भारतीय महिला टीम शनिवार यानी 30 दिसंबर को दूसरे वनडे में ऑस्ट्रेलिया से भिड़ेगी. ये मैच मुंबई के प्रतिष्ठित वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा. पहला वनडे छह विकेट से जीतने के बाद ऑस्ट्रेलियाई महिला टीम निश्चित रूप से जीत की लय बरकरार रखने की पूरी कोशिश करेगी. हालांकि भारतीय महिला टीम सीरीज को 1-1 से बराबर करने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ेगी.
पहले वनडे में मिली हार
भारतीय महिला टीम को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज के शुरुआती मैच में शिकस्त झेलनी पड़ी थी. वानखेड़े स्टेडियम में गुरुवार को खेले गए पहले मैच में भारतीय टीम ने 282 रन का स्कोर खड़ा किया. ये ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ महिला वनडे भारत का सबसे बड़ा स्कोर भी है. जेमिमा रोड्रिग्स ने 82 रन की शानदार पारी खेली. वहीं, पूजा वस्त्राकर ने नाबाद 62 रन बनाए. इसके जवाब में ऑस्ट्रेलिया ने 21 गेंद रहते 6 विकेट से जीत दर्ज कर ली.
बेहतर करने की जरूरत
पहले वनडे में भारत की निराशाजनक हार के बाद फील्डिंग कोच मुनीश बाली ने कहा कि भारतीय महिला टीम को वापसी करने और नई शुरुआत करने की जरूरत है. उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि टीम को फील्डिंग और गेंदबाजी के मामले में भी बेहतर प्रदर्शन करने की जरूरत है.
भारत और ऑस्ट्रेलिया की महिला टीमों के बीच सीरीज का दूसरा वनडे कब खेला जाएगा?
भारत और ऑस्ट्रेलिया की महिला टीमों के बीच सीरीज का दूसरा वनडे 30 दिसंबर, शनिवार को खेला जाएगा.
भारत और ऑस्ट्रेलिया की महिला टीमों के बीच सीरीज का दूसरा वनडे कहां खेला जाएगा?
भारत और ऑस्ट्रेलिया की महिला टीमों के बीच सीरीज का दूसरा वनडे मैच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा.
भारत और ऑस्ट्रेलिया की महिला टीमों के बीच सीरीज का दूसरा वनडे कितने बजे से शुरू होगा?
भारत और ऑस्ट्रेलिया की महिला टीमों के बीच सीरीज का दूसरा वनडे मैच भारतीय समयानुसार दोपहर 1:30 बजे शुरू होगा.
भारत और ऑस्ट्रेलिया की महिला टीमों के बीच सीरीज का दूसरा वनडे टीवी पर लाइव कैसे देख सकते हैं?
भारत और ऑस्ट्रेलिया की महिला टीमों के बीच सीरीज का दूसरा वनडे टीवी पर स्पोर्ट्स18 – 1 (SD+HD) चैनल पर लाइव देख सकेंगे.
भारत और ऑस्ट्रेलिया की महिला टीमों के बीच दूसरे वनडे की ऑनलाइन लाइव स्ट्रीमिंग कैसे देखें?
भारत और ऑस्ट्रेलिया की महिला टीमों के बीच दूसरे वनडे की ऑनलाइन लाइव स्ट्रीमिंग जियो सिनेमा पर बिल्कुल फ्री में देख सकते हैं.
[ad_2]
Source link