[ad_1]
नई दिल्ली. बॉक्सिंग डे टेस्ट में पाकिस्तान की टीम को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एक और बड़ी हार का सामना करना पड़ा. तीन मैचों की टेस्ट सीरीज में बराबरी की उम्मीद लेकर उतरी टीम सीरीज में 0-2 से पीछे हो चुकी है और अब उसके पास आखिरी मैच में जीत हासिल कर सम्मान बचाने का मौका बचा है. मेलबर्न टेस्ट में हार के बाद पाकिस्तान की टीम को वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप टेबल में बड़ा नुकसान हुआ है.
तीन मैचों की टेस्ट सीरीज में पाकिस्तान की टीम को ऑस्ट्रेलिया से करारी हार मिली है. पहले मुकाबले में 360 रन की बड़ी हार के बाद दूसरे मुकाबले में 79 रन से टीम को शिकस्त मिली. ऑस्ट्रेलिया की टीम को पहली पारी में 318 रन पर रोकने के बाद पाकिस्तान पहली पारी में महज 264 रन पर ही ढेर हो गया. मेजबान टीम ने पहली पारी के आधार पर 54 रन की बढ़त बनाई. दूसरी पारी में पाकिस्तान के गेंदबाजों ने ऑस्ट्रेलिया को 262 रन पर समेटकर बल्लेबाजों के लिए जीत का मौका बनाया. 317 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी पूरी टीम महज 237 रन तक ही पहुंच पाई और 79 रन से मैच गंवा दिया.
पाकिस्तान की टीम को हुआ नुकसान
वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के तहत ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट मैच खेलने उतरी पाकिस्तान की टीम शुरुआती दो मैच हारने के बाद अब अंक तालिका में नीचे खिसक गई है. सीरीज का पहला मुकाबला हारने के बाद दूसरे नंबर पर बनी यह टीम अब 5वें नंबर पर पहुंच गई है. अब तक वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के नए सीजन में 4 में से 2 मुकाबला हारकर टीम 45.83 प्रतिशत जीत के साथ नीचे खिसक चुकी है.
वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप टेबल की स्थिति
इस वक्त भारत के खिलाफ एक मात्र टेस्ट मैच जीतकर साउथ अफ्रीका 100 फीसदी जीत के साथ पहले स्थान पर है. दूसरे नंबर पर न्यूजीलैंड की टीम है जिसने 1 में से 1 मुकाबला जीता है और 1 में हार का सामना किया है. तीसरे नंबर पर ऑस्ट्रेलिया है जिसने 4 में जीत दर्ज की है और 2 में हार मिली. 1 मुकाबला ड्रॉ रहा है. बांग्लादेश की टीम के खाते में 1 जीत और 1 हार है. भारतीय टीम साउथ अफ्रीका के खिलाफ हार के बाद छठे नंबर पर पहुंच गई है.
.
Tags: Pakistan vs australia, World test championship, WTC
FIRST PUBLISHED : December 29, 2023, 18:43 IST
[ad_2]
Source link