[ad_1]

फूल बरसाते इकबाल अंसारी और विमान में सवार यात्री
– फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा समारोह से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रामनगरी का दौरा कर 46 विकास परियोजनाओं की सौगात दी। इससे पहले, अयोध्या में पीएम मोदी ने 15 किमी लंबा रोड करने के बाद अयोध्या धाम रेलवे स्टेशन का उद्घाटन किया। रामनगरी में अभूतपूर्व स्वागत स्वागत से अभिभूत नरेंद्र मोदी ने भी शीश झुकाकर अयोध्यावासियों का अभिवादन किया। आलम यह रहा कि मोदी की मुस्कान पर फिदा रामनगरी ने गुलाब की पंखुड़ियों संग उनका स्वागत किया और मोदी-मोदी की गूंज से अयोध्या को गुंजायमान कर दिया। इस दौरान आस्था के कई ऐसे अनोखे रंग देखने को मिले जिसकी हर जगह चर्चा हो रही है। उनमें से एक मामला, अयोध्या भूमि विवाद मामले में पूर्व वादी इकबाल अंसारी से जुड़ा है। पीएम मोदी के अयोध्या दौरे के बीच इकबाल अंसारी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के काफिले पर फूल बरसाये।
[ad_2]
Source link