[ad_1]
नई दिल्ली. ऑस्ट्रेलिया के धाकड़ ओपनर डेविड वॉर्नर के बाद ऑस्ट्रलियाई टेस्ट टीम में ओपनिंग की जिम्मेदारी कौन संभालेगा? इसको लेकर खूब चर्चा हो रही है. वॉर्नर ने हाल में कहा था कि उनकी जगह मार्कस हैरिस टेस्ट में ओपनिंग की जिम्मेदारी संभालेंगे. इसपर ऑस्ट्रेलियाई कोच एंड्रयू मैकडोनाल्ड ने कहा है कि वॉर्नर कोई सेलेक्टर नहीं है. हमनें उनसे बस राय पूछी और हम इससे खुश है.
एंड्रयू मैकडोनाल्ड ने ईएसपीएन क्रिक इनफो से बातचीत के दौरान कहा,” डेविड वॉर्नर कोई सेलेक्टर नहीं है. मुझे याद है जब डेविड ने इससे पहले मैट्यू रेनशॉ को खिलाने का समर्थन किया था. शायद इसके बाद वो कैम बैनक्रॉफ्ट का नाम लेंगे या इसके बाद कैमरन ग्रीन का. लेकिन काफी अच्छा होता है जब कोई खिलाड़ी अपने साथी का इस तरह समर्थन करे. हमनें उनसे राय पूछी और हम इससे खुश है कि उन्होंने इसपर अपनी राय दी.”
हालांकि, वॉर्नर का कहना था कि सेलेक्टर्स का काम है कि वह किसे सेलेक्ट करें, लेकिन यदि आप मुझसे निजी तौर पर पूछें तो मैं मार्कस हैरिस को ओपनिंग के लिए चुनूंगा. बता दें कि ऑस्ट्रेलिया के डेविड वॉर्नर पाकिस्तान के खिलाफ करियर की आखिरी टेस्ट सीरीज खेल रहे हैं. वॉर्नर इस सीरीज के बाद टेस्ट क्रिकेट को अलविदा कह देंगे. उन्होंने टेस्ट सीरीज शुरू होने से पहले इसका ऐलान कर दिया था.
वॉर्नर ने पाकिस्तान के खिलाफ जारी 3 मैचों की सीरीज के पहले टेस्ट मैच की पहली पारी में धमाकेदार शतक जड़ा था. पर्थ स्टेडियम में खेले जा रहे इस टेस्ट मैच के पहले दिन वॉर्नर ने पाकिस्तानी गेंदबाजों की जमकर क्लास लगाई थी. उन्होंने ग्राउंड के चारों ओर शॉट्स लगाए और टेस्ट करियर की 26वीं सेंचुरी पूरी की थी.
.
FIRST PUBLISHED : December 30, 2023, 20:40 IST
[ad_2]
Source link