[ad_1]
KL Rahul Reaction: टीम इंडिया के धुरंधर बल्लेबाज केएल राहुल सर्जरी के बाद एक समय तीन से चार सप्ताह अपने पैरों पर भी खड़े नहीं हो पा रहे थे. केएल राहुल के लिए ऐसे समय में इस साल वर्ल्ड कप 2023 खेलने के बारे में सोचना भी मुश्किल था, लेकिन न केवल उन्होंने टूर्नामेंट में 452 रन बनाकर शानदार वापसी की बल्कि कई मैचों में मेजबान टीम के लिए संकटमोचक भी साबित हुए. सर्जरी के बाद रिहैबिलिटेशन और भारत में इस साल हुए वर्ल्ड कप 2023 में प्रदर्शन के बारे में राहुल ने स्टार स्पोटर्स की ‘बिलीव’ सीरिज में कहा,‘वापसी कर दबाव तो था, लेकिन मैं उस समय जीवन के सबसे खराब दौर से गुजर रहा था मानो कुछ और मायने नहीं रखता था.’
केएल राहुल ने सुनाई अपनी आपबीती
केएल राहुल ने कहा ,‘इसके आगे सब कुछ छोटा लग रहा था. सर्जरी के बाद पहले तीन चार सप्ताह तो मैं चल भी नहीं पा रहा था. मैं वॉकर का सहारा लेकर चलने लगा तो भी मुझे लगता था कि वर्ल्ड कप नहीं खेल सकूंगा. सर्जरी मई में हुई और सर्जन ने कहा कि पांच महीने वापसी नहीं कर सकूंगा. निश्चित तौर पर सीधे वर्ल्ड कप खेलने तो नहीं जा सकता था. कुछ मैचों का अभ्यास जरूरी था, लेकिन मैंने सोचा कि इसके बारे में सोचकर तनाव नहीं लेना है, जो होगा देखा जाएगा.’
वर्ल्ड कप के 11 मैचों में 452 रन बनाए
वर्ल्ड कप के अपने पहले ही मैच में भारत को खराब शुरुआत से निकालते हुए उन्होंने 97 रन की पारी खेली. नीदरलैंड के खिलाफ उन्होंने सिर्फ 62 गेंदों में शतक जमाया. पूरे टूर्नामेंट में 11 मैचों में 452 रन बनाने के अलावा उन्होंने विकेट के पीछे 15 कैच भी लिए.’ भारतीय टीम लगातार दस मैच जीतकर वर्ल्ड कप फाइनल में पहुंची थी जहां ऑस्ट्रेलिया ने उसे छह विकेट से हराया.
कुछ मैचों में खराब प्रदर्शन भी रहा
वर्ल्ड कप 2019 में भारत को सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड ने हराया था. उस टूर्नामेंट के बारे में राहुल ने कहा ,‘हम सभी उस वर्ल्ड कप में आत्मविश्वास से भरे थे और हमने सोचा नहीं था कि हम खिताब नहीं जीतेंगे. पहले दौर में हमने कुछ शानदार जीत दर्ज की. कुछ मैचों में खराब प्रदर्शन भी रहा, लेकिन हमने जीत के रास्ते बनाए. हमें लगा ही नहीं कि हम हार सकते हैं क्योंकि हम हर चुनौती का सामना करने में कामयाब रहे थे. हम हार के लिए तैयार नहीं थे, इसलिए सेमीफाइनल में हार से सभी स्तब्ध थे. सेमीफाइनल में जब रविंद्र जडेजा और महेंद्र सिंह धोनी खेल रहे थे तो लगा कि कोई चमत्कार होगा और हम जीत जाएंगे.’
हार के बाद ड्रेसिंग रूम में सभी काफी जज्बाती हो गए
राहुल ने कहा ,‘लेकिन ऐसा नहीं हुआ. हार के बाद ड्रेसिंग रूम में सभी काफी जज्बाती हो गए थे. मुझे आज भी याद है, क्योंकि इस तरह से सभी को रोते हुए और निराश नहीं देखा था. वह अच्छी याद नहीं है लेकिन हमारे लिये सबक थी.’ राहुल ने कहा,‘आप साल भर कितना भी अच्छा खेलें लेकिन दस, 15 साल बाद जब हम रिटायर होंगे तो हमारे करियर को रनों या विकेटों या द्विपक्षीय सीरीज में मिली जीत से याद नहीं रखा जाएगा. हमें वर्ल्ड कप से याद रखा जाएगा. इसलिए हम अगली बार बेहतर करना चाहते थे.’
[ad_2]
Source link