[ad_1]
IND vs SA 2nd Test: साउथ अफ्रीका के खिलाफ सेंचुरियन में खेले गए पहले टेस्ट मैच में हार के बाद अब टीम इंडिया के लिए ‘करो या मरो’ जैसे हालात पैदा हो गए हैं. सीरीज बचाने के लिए टीम इंडिया को साउथ अफ्रीका के खिलाफ केपटाउन में होने वाला दूसरा टेस्ट मैच हर हाल में जीतना होगा. बता दें कि भारत और साउथ अफ्रीका के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला 3 जनवरी से 7 जनवरी तक केपटाउन के न्यूलैंड्स क्रिकेट ग्राउंड में खेला जाएगा. भारतीय टीम इस टेस्ट मैच को जीतकर ये सीरीज 1-1 से बराबर करना चाहेगी. टीम इंडिया को सेंचुरियन में खेले गए पहले टेस्ट मैच में साउथ अफ्रीका की टीम ने पारी और 32 रनों से हरा दिया था. इसी के साथ ही टीम इंडिया का पहली बार साउथ अफ्रीका की धरती पर टेस्ट सीरीज जीतने का सपना टूट गया था.
केपटाउन टेस्ट में इन 2 प्लेयर्स पर गिर सकती है गाज?
टीम इंडिया अब सीरीज तो जीत नहीं सकती, लेकिन वह साउथ अफ्रीका के खिलाफ केपटाउन में दूसरा टेस्ट मैच जीतकर सीरीज 1-1 से बराबर जरूर कर सकती है. साउथ अफ्रीका के खिलाफ केपटाउन में होने वाले दूसरे टेस्ट मैच में जीत के लिए कप्तान रोहित शर्मा को टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन में दो बड़े बदलाव करने होंगे. रविंद्र जडेजा साउथ अफ्रीका के खिलाफ केपटाउन में होने वाले दूसरे टेस्ट मैच में वापसी के लिए तैयार हैं. रविंद्र जडेजा ने शनिवार को प्रैक्टिस सेशन में हिस्सा लिया. रविंद्र जडेजा ने काफी समय गेंदबाजी और बल्लेबाजी की और वह पूरी तरह फिट दिखे. रविंद्र जडेजा ने अश्विन के साथ करीब 45 मिनट गेंदबाजी की.
जीत के लिए टीम में बदलाव बेहद जरूरी
रविंद्र जडेजा को साउथ अफ्रीका के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच की प्लेइंग इलेवन में मौका देने के लिए कप्तान रोहित शर्मा को ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन को बेंच पर बैठाने के लिए मजबूर होना पड़ेगा. रोहित शर्मा को हालांकि जीत के लिए ये बड़ा फैसला लेना ही होगा. साउथ अफ्रीका के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में टीम इंडिया को बैटिंग ऑर्डर में रवींद्र जडेजा की कमी खली थी.एक बल्लेबाज के तौर पर रविचंद्रन अश्विन सेंचुरियन टेस्ट में बुरी तरह फ्लॉप साबित हुए थे. रविचंद्रन अश्विन इस टेस्ट मैच की पहली पारी में 8 रन और दूसरी पारी में बिना खाता खोले ही आउट हो गए थे. गेंदबाजी करते हुए अश्विन को केवल एक ही विकेट मिला. दूसरे टेस्ट मैच में जडेजा को अश्विन पर तरजीह दी जा सकती है. पहले टेस्ट में खराब प्रदर्शन के बाद प्रसिद्ध कृष्णा को प्लेइंग इलेवन से बाहर किए जाने की अटकले हैं. केपटाउन में होने वाले दूसरे टेस्ट मैच की प्लेइंग इलेवन में प्रसिद्ध कृष्णा की जगह मुकेश कुमार या आवेश खान में से किसी एक को मौका दिया जा सकता है.
[ad_2]
Source link