Home Breaking News Uttarakhand: नए साल में धामी सरकार का पहला बड़ा फैसला…अब कृषि भूमि नहीं खरीद सकेंगे बाहरी लोग

Uttarakhand: नए साल में धामी सरकार का पहला बड़ा फैसला…अब कृषि भूमि नहीं खरीद सकेंगे बाहरी लोग

0
Uttarakhand: नए साल में धामी सरकार का पहला बड़ा फैसला…अब कृषि भूमि नहीं खरीद सकेंगे बाहरी लोग

[ad_1]

First big decision of Uttarakhand government in new year outsiders will not able to buy agricultural land

सीएम पुष्कर सिंह धामी
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


उत्तराखंड में कृषि और औद्यानिकी के लिए जिलाधिकारी की अनुमति से जमीन खरीदने पर सरकार ने आखिर नए साल से रोक लगा दी है। सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा, चूंकि भू-कानून की प्रारूप समिति अभी अपना काम कर रही, इसलिए फिलहाल यह रोक लगाई गई है। इससे पहले धामी सरकार जमीन खरीदने वालों की पृष्ठभूमि की जांच का फैसला भी ले चुकी है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भू-कानून संबंधी अहम बैठक ली। बैठक में कहा, उत्तर प्रदेश जमींदारी एवं भूमि व्यवस्था अधिनियम 1950 की धारा-154 में वर्ष 2004 में किए गए संशोधन के अनुसार, ऐसे व्यक्ति जो उत्तराखंड में 12 सितंबर 2003 से पूर्व अचल संपत्ति के धारक नहीं हैं, उन्हें कृषि व औद्यानिकी के मकसद से भूमि खरीदने के लिए डीएम से अनुमति लेने का प्रावधान है।

Uttarakhand: नए साल पर निगम-निकाय कर्मचारियों को बढ़े हुए महंगाई भत्ते का तोहफा, आदेश जारी

वर्तमान में उत्तराखंड राज्य के लिए नया भू-कानून तैयार करने के लिए प्रारूप समिति गठित की गई है, इसलिए प्रदेश हित व जनहित में यह निर्णय लिया गया कि भू-कानून समिति की आख्या प्रस्तुत करने तक या अग्रिम आदेशों तक जिलाधिकारी राज्य से बाहर के व्यक्तियों को कृषि एवं उद्यान के उद्देश्य से भूमि क्रय करने की अनुमति के प्रस्ताव में निर्णय नहीं लेंगे।

 

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here