[ad_1]
नई दिल्ली. ऑस्ट्रेलिया के धाकड़ बल्लेबाज डेविड वॉर्नर ने वनडे क्रिकेट से संन्यास की घोषणा कर दी है. टेस्ट फॉर्मेट को लेकर वॉर्नर पहले ही संन्यास का ऐलान कर चुके थे. पाकिस्तान के खिलाफ आखिरी टेस्ट मैच उनका फेयरवेल मुकाबला होगा. लेकिन अब उन्होंने वनडे से भी संन्यास की घोषणा कर दी. जो थोड़ा हैरान करने वाला था. हालांकि, उन्होंने कहा है कि अगर वह अच्छा खेलते रहे तो वे चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए भी उपलब्ध रहेंगे. आइए जानते हैं डेविड वॉर्नर के वनडे में भारत के खिलाफ आंकड़े कैसे थे.
भारत के खिलाफ घर पर (ऑस्ट्रेलिया में) और घर से बाहर वनडे में वॉर्नर का बल्ला जमकर बोलता था. साल 2012 से अब तक वॉर्नर ने भारत के खिलाफ कुल 26 इनिंग में 1222 रन बनाए. उनका उच्चतम स्कोर 128 नाबाद का रहा था. औसत की बात करें तो वह करीब 48.88 रहा था. वॉर्नर ने भारत के खिलाफ घर पर कुल 3 शतक और 9 अर्धशतक भी जड़े. 26 में से ऑस्ट्रेलिया में उन्होंने कुल 12 वनडे इनिंग्स खेली थी. जिसमें उन्होंने कुल 600 रन बनाए थे.
तमीम इकबाल से जुड़े सवाल पर लगी शाकिब अल हसन को मिर्ची, कहा- उसमें जरा सा भी…
भारतीय ग्राउंड्स पर वॉर्नर का परफॉर्मेंस:
भारत में वॉर्नर का रिकॉर्ड शानदार रहा है. भारत में उन्होंने वनडे क्रिकेट में 50 के औसत से रन बनाए हैं. अब तक 23 इनिंग में वॉर्नर ने 1110 रन बनाए हैं. उनका उच्चतम स्कोर 163 का रहा था और स्ट्राइक रेट 106.32 का. भारत के खिलाफ वॉर्नर ने 4 शतक और 3 अर्धशतक भी लगाए.
अगर उनके ओवरऑल करियर की बात करें तो अपना वनडे डेब्यू 2009 में किया था. उन्होंने अपने करियर में 161 मैच खेले. जिसमें उन्होंने 33 फिफ्टी जबकि 22 शतकों की मदद से 6932 रन बनाए हैं. इस साल विश्व कप में भी डेविड वॉर्नर ने कमाल का प्रदर्शन किया था. वर्ल्ड कप 2023 में 2 शतक और 2 अर्धशतकों की बदौलत 500 से ज्यादा रन ठोके थे. उन्होंने कहा है कि वह चैंपियन ट्रॉफी 2025 में हिस्सा ले सकते हैं.
.
Tags: Australia, David warner
FIRST PUBLISHED : January 1, 2024, 13:04 IST
[ad_2]
Source link