Home Sports Shubman Gill: साल 2023 में शुभमन गिल पूरे नहीं कर पाए ये दो सपने, पोस्ट शेयर कर छलका दर्द!

Shubman Gill: साल 2023 में शुभमन गिल पूरे नहीं कर पाए ये दो सपने, पोस्ट शेयर कर छलका दर्द!

0
Shubman Gill: साल 2023 में शुभमन गिल पूरे नहीं कर पाए ये दो सपने, पोस्ट शेयर कर छलका दर्द!

[ad_1]

Shubman Gill Social Media Post: टीम इंडिया के युवा ओपनर बल्लेबाज शुभमन गिल के लिए 2023 शानदार रहा. खासकर वनडे फॉर्मेट और आईपीएल. वह आईपीएल में सबसे ज्यादा रन बनाकर ऑरेंज कैप जीतने वाले खिलाड़ी बने. वहीं, 2023 में वह सबसे ज्यादा ODI रन बनाने वाले बल्लेबाज भी बने. नए साल के मौके पर शुभमन गिल ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर की है, जिसमें कुछ फोटोज हैं. इनमें एक लिस्ट भी है, जो उन्होंने 31 दिसंबर 2022 को तैयार की थी.

टेस्ट में कुछ खास नहीं रहा प्रदर्शन 

गिल ने अपने पोस्ट में वनडे वर्ल्ड कप और साउथ अफ्रीका में बॉक्सिंग डे टेस्ट में मिली शर्मनाक हार को याद किया. बता दें कि युवा सलामी बल्लेबाज डेंगू के कारण वर्ल्ड कप के पहले दो मैचों से बाहर थे और वापसी पर, गिल को लय में आने काफी संघर्ष करना पड़ा था. 2023 में गिल के टेस्ट आंकड़े अच्छे नहीं थे.

शेयर की ये लिस्ट

2023 के लिए गिल की टू-डू लिस्ट दिलचस्प है, जो उन्होंने शेयर की है. अपने हस्तलिखित नोट में गिल 2023 में भारत के लिए सबसे अधिक शतक बनाना चाहते थे, ऑरेंज कैप जीतना चाहते थे और अपनी टीम के साथ वर्ल्ड कप ट्रॉफी जीतना चाहते थे. साथ ही इस लिस्ट में ‘मेरे परिवार को खुश करो’ और ‘खुद के लिए कम कठोर बनो’ ये लक्ष्य भी शामिल थे. हालांकि, वह दो लक्ष्य लिस्ट में जो दिखे हैं वह पूरे नहीं कर सके. गिल ने साल का समापन 7 शतकों के साथ किया, जो कि कोहली से कम है और वह वर्ल्ड कप जीतने का सपना भी पूरा नहीं कर सके.

अपने अनुभव पर कही ये बात 

शुभमन गिल ने पोस्ट शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, ‘2023 के खत्म होने के साथ ही यह साल अनुभवों, कुछ बेहतरीन मौज-मस्ती भरे पलों और कई सीखों से भरा रहा है. साल का अंत योजना के मुताबिक नहीं हुआ, लेकिन मैं गर्व से कह सकता हूं कि हम अपने लक्ष्य के इतने करीब आ गए. हमने अपना सब कुछ झोंक दिया. आने वाला साल अपनी चुनौतियां और अवसर लेकर आएगा. उम्मीद है, हम 2024 में अपने लक्ष्यों के करीब पहुंच जाएंगे. मुझे उम्मीद है कि आप सभी को अपने हर काम में प्यार, खुशी और ताकत मिलेगी.’



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here