Home Breaking News Video: पाकिस्तान के खिलाफ विदाई टेस्ट से पहले गायब हुआ डेविड वॉर्नर का सामान, लोगों से की खास अपील

Video: पाकिस्तान के खिलाफ विदाई टेस्ट से पहले गायब हुआ डेविड वॉर्नर का सामान, लोगों से की खास अपील

0
Video: पाकिस्तान के खिलाफ विदाई टेस्ट से पहले गायब हुआ डेविड वॉर्नर का सामान, लोगों से की खास अपील

[ad_1]

Video watch David Warner Loses Baggy Green Ahead Of Farewell Test against Pakistan special appeal to people

डेविड वॉर्नर
– फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार


ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाज डेविड वार्नर तीन जनवरी से सिडनी में अपना आखिरी टेस्ट मैच खेलेंगे। पाकिस्तान के खिलाफ होने वाले इस मुकाबले के बाद वह टेस्ट और वनडे फॉर्मेट से संन्यास ले लेंगे। वॉर्नर ने तीन मैचों की सीरीज के आखिरी मुकाबले से पहले खुलासा किया कि विदाई टेस्ट की पूर्व संध्या पर उनकी बैगी ग्रीन (टेस्ट कैप) रास्ते में खो गई है। सोशल मीडिया पर वार्नर ने एक वीडियो शेयर किया। उन्होंने भावुक होते हुए लोगों से बैगी ग्रीन वापस करने की गुहार लगाई है।

इंस्टाग्राम पर अपलोड किए गए एक वीडियो में वार्नर ने बताया कि उनका बैगी ग्रीन उनके बैकपैक से चोरी हो गया था। 37 वर्षीय खिलाड़ी पिछले हफ्ते बॉक्सिंग-डे टेस्ट में पाकिस्तान पर ऑस्ट्रेलिया की जीत के बाद अपने घर सिडनी लौट आए थे। वार्नर ने खुलासा किया कि बैकपैक को एक बड़े बैग के अंदर रखा गया था, जिसे टीम के बाकी सामान के साथ 31 दिसंबर को मेलबर्न से सिडनी के लिए फ्लाइट से भेजा गया था।

वॉर्नर ने क्या कहा?

वॉर्नर ने कहा, “इस बैकपैक के अंदर मेरा बैगी ग्रीन था। यह मेरे लिए भावुक है। यह कुछ ऐसा है जिसे मैं अंतिम टेस्ट मैच में खेलते जाते समय अपने हाथों में रखना पसंद करूंगा। यदि यह वह बैकपैक है जिसे आप वास्तव में चाहते थे, तो मेरे पास यहां एक अतिरिक्त बैग है। कृपया मेरे सोशल मीडिया के माध्यम से क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया या मुझसे संपर्क करें। अगर आप मेरी बैगी ग्रीन लौटाते हैं तो मुझे आपको यह (बैगपैक) देने में खुशी होगी।”

वार्नर ने लोगों से अपने बैगी ग्रीन को खोजने में सहायता करने का आह्वान किया और वादा किया कि इसे वापस करने वाले को किसी तरह का नुकसान नहीं होगा। अनुभवी सलामी बल्लेबाज ने उस व्यक्ति को एक अतिरिक्त बैग देने की भी पेशकश की। वार्नर ने यह भी खुलासा किया कि उन्होंने एयरलाइंस के साथ-साथ होटल के कर्मचारियों से भी संपर्क किया, लेकिन सीसीटीवी फुटेज में किसी के द्वारा उनका बैकपैक खोलने का कोई संकेत नहीं मिला है।

View this post on Instagram

A post shared by David Warner (@davidwarner31)

ऑस्ट्रेलियाई टीम में बदलाव नहीं

ऑस्ट्रेलिया ने मंगलवार को सिडनी क्रिकेट ग्राउंड में पाकिस्तान के खिलाफ अंतिम टेस्ट में दूसरा स्पिनर नहीं खिलाने का फैसला किया है। वार्नर के विदाई मैच के लिए टीम में कोई बदलाव नहीं किया है। कप्तान पैट कमिंस ने पुष्टि की कि ऑस्ट्रेलिया की तेज गेंदबाजी तिकड़ी ने मेलबर्न में दूसरे टेस्ट में 79 रन की जीत हासिल करने में अहम भूमिका निभाई थी। उन्होंने कहा, ”एससीजी को टर्न लेने की प्रतिष्ठा है, लेकिन मेजबान टीम ने नाथन लियोन के साथी के रूप में टीम में दूसरा स्पिनर लाने पर विचार नहीं किया।” यह वार्नर का 112वां और अंतिम टेस्ट भी होगा।



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here