[ad_1]
फिल्म ‘सालार पार्ट वन सीज फायर’ के जरिए अभिनेता प्रभास की सिनेमा में एक बार फिर जबरदस्त वापसी हुई है। अभिनेता प्रभास अपनी आगामी फिल्म ‘कल्कि 2898 एडी’ में एक बार फिर जबरदस्त किरदार में नजर आएंगे। इस फिल्म को लेकर प्रभास के फैंस के बीच खूब उत्सुकता देखी जा रही हैं। इस फिल्म में बाहुबली प्रभास के अलावा भारतीय सिनेमा के कई दिग्गज कलाकार नजर आएंगे, लेकिन अभी इस फिल्म को देखने के लिए दर्शकों को लंबा इंतजार करना पड़ेगा।
फिल्म ‘कल्कि 2898 एडी’ में सदी के महानायक अमिताभ बच्चन की भूमिका अश्वत्थामा से प्रेरित बताई जा रही है। बिग बी के जन्मदिन पर फिल्म के मेकर ने उनका फर्स्ट लुक जारी किया था। जिसमें अमिताभ बच्चन माथे पर पट्टी बांधे एक योद्धा के रूप में दिखाई दे रहे थे। फिल्म में कमल हासन काली की खलनायक की भूमिका निभा रहे हैं। तेलुगू और हिंदी भाषा में एक साथ बनी यह फिल्म भारत और दुनिया भर में तेलुगू, हिंदी, तमिल, मलयालम, कन्नड़ और अंग्रेजी भाषा में रिलीज होगी। लेकिन इस के लिए अभी दर्शकों को लंबा इंतजार करना पड़ेगा।
Palak Tiwari: टूट गई पलक तिवारी और ओरी की दोस्ती? दोनों की चैट का स्क्रीनशॉट वायरल
[ad_2]
Source link