Home Breaking News रजनीकांत को मिला राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा का न्योता, भाजपा नेता अर्जुनमूर्ति ने साझा किया पोस्ट

रजनीकांत को मिला राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा का न्योता, भाजपा नेता अर्जुनमूर्ति ने साझा किया पोस्ट

0
रजनीकांत को मिला राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा का न्योता, भाजपा नेता अर्जुनमूर्ति ने साझा किया पोस्ट

[ad_1]

Rajinikanth invited to inauguration ceremony of Ram Temple in Ayodhya BJP leader Ra Arjunamurthy shares post

रजनीकांत को मिला राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा का न्योता
– फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार


आगामी 22 जनवरी को अयोध्या में ऐतिहासिक श्रीराम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा होने जा रही है। इस खास मौके में शामिल होने के लिए तमाम दिग्गज हस्तियों को निमंत्रण भेजा गया है। सुपरस्टार रजनीकांत को भी भव्य राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में शामिल होने का निमंत्रण दिया गया है। हाल ही में बीजेपी नेता रा अर्जुनमूर्ति ने पोस्ट साझा कर इस बात की जानकारी दी है।

रजनीकांत को मिला निमंत्रण

अयोध्या में बन रहे भव्य श्रीराम मंदिर का 22 जनवरी को उद्घाटन होना है। इस मौके पर राजनीति जगत ही नहीं, बल्कि फिल्म जगत की भी तमाम हस्तियों को बुलावा भेजा गया है। साउथ सिनेमा के दिग्गज स्टार रजनीकांत को भी निमंत्रण दिया गया है। बीजेपी लीडर रा अर्जुनमूर्ति ने बाकायदा व्यक्तिगत रूप से मिलकर रजनीकांत को निमंत्रण पुस्तिका दी है। उन्होंने तस्वीरें भी साझा की हैं।

Palak Tiwari: टूट गई पलक तिवारी और ओरी की दोस्ती? दोनों की चैट का स्क्रीनशॉट वायरल

ये सितारे भी हो सकते हैं शामिल

श्रीराम मंदिर के उद्घाटन समारोह में कई अन्य सितारों के शामिल होने की खबरें भी हैं। कहा जा रहा है कि बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन, माधुरी दीक्षित, रणबीर कपूर, आलिया भट्ट, टाइग्रर श्रॉफ, आयुष्मान खुराना, सनी देओल और अजय देवगन को भी न्योता भेजा गया है। इनके अलावा साउथ सुपरस्टार यश और प्रभास को भी बुलावा भेजे जाने की खबरें हैं।

जोर-शोर से चल रहीं तैयारियां

राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। जनवरी में पूरे विश्व से लाखों श्रद्धालु अयोध्या और प्रदेश के अन्य महत्वपूर्ण धार्मिक, सांस्कृतिक शहरों की यात्रा करेंगे। ऐसे में, उन्हें अयोध्या के खोए वैभव की छवि दिखाने और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के जरिए यहां आने वाले अन्य प्रांतों के श्रद्धालुओं को अयोध्या में तीर्थस्थलों के दर्शन के साथ ही यहां की समृद्ध विरासत के साक्षात्कार के प्रयास भी किए जा रहे हैं।

Vicky-Katrina: कॉफी का आनंद लेते पति की फोटोग्राफर बनीं कटरीना, जैसलमेर से विक्की ने साझा की खूबसूरत तस्वीर



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here