[ad_1]
नई दिल्ली. साउथ अफ्रीका के खिलाफ (IND vs SA) दूसरे टेस्ट में टीम इंडिया ने जोरदार वापसी की. इस मैच में साउथ अफ्रीका ने टॉस जीता और पहले बल्लेबाजी करने का फैसला ले लिया. टीम इंडिया की घातक गेंदबाजी ने केपटाउन में मेजबानों की सांसे अटका दी. मोहम्मद सिराज ने अकेले ही आधी टीम को पवेलियन का रास्ता दिखा दिया, जिसकी बदौलत अफ्रीकी टीम महज 55 रन पर ही सिमट गई. जवाबी कार्यवाही में टीम इंडिया की तरफ से विराट कोहली ने शानदार बल्लेबाजी की, लेकिन उनकी फिफ्टी से पहले ड्रामा देखने को मिला.
भारत की तरफ से सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल बिना खाता खोले पवेलियन लौट गए. इसके बाद रोहित शर्मा और शुभमन गिल ने पारी को संभाला. रोहित ने 39 रन बनाए जबकि गिल 36 रन बनाकर पवेलियन लौटे. इन दोनों खिलाड़ियों के विकेट के बाद विराट पर पूरी जिम्मेदारी आ गई. एक तरफ विराट स्कोरबोर्ड को चला रहे थे, तो दूसरी तरफ से विकेटों की पतझड़ देखने को मिली. टीम इंडिया के कुल 7 बल्लेबाज बिना खाता खोले ही पवेलियन लौट गए. एक तरफ से कोहली ने पैर जमाए रखा और 46 रन की शानदार पारी खेली. लेकिन जब वे फिफ्टी से महज 4 रन दूर थे तो मैदान में हल्का-फुल्का ड्रामा देखने को मिला.
विराट के कैच में कन्फ्यूज दिखे अंपायर
विराट कोहली को जैसे-तैसे स्ट्राइक मिली. लेकिन वे बदकिस्मती से स्लिप पर आउट हो गए. रबाडा की शानदार गेंद पर विराट मात खा गए. उनका कैच स्लिप पर खड़े ऐडन मार्करम मे लिया. अंपायर ने आउट दिया लेकिन विराट के मैदान से जाने से पहले उसे दोबारा चेक किया गया. विराट बाउंड्री पर कुछ देर खड़े रहे और फाइनल फैसला आने के बाद मैदान से बाहर गए.
भारतीय बल्लेबाजों ने कटाई नाक, 6 बल्लेबाज मिलकर नहीं जोड़ पाए 1 रन, टीम इंडिया सस्ते में ऑलआउट
साउथ अफ्रीका की तरफ से बर्गर, बाडा और लुंगी एन्गीडी ने 3-3 विकेट झटके. घातक गेंदबाजी के चलते टीम इंडिया पत्तों की तरह बिखर गई. 98 रन की लीड बनाकर भारतीय टीम 153 रन पर ही सिमट गई.
.
Tags: Ind vs sa, Team india, Virat Kohli
FIRST PUBLISHED : January 3, 2024, 19:40 IST
[ad_2]
Source link