Home Breaking News Animal Sudip Sharma: हथौड़ा त्यागी रचने वाले सुदीप शर्मा को ‘एनिमल’ लगी कमजोर, बोले, मुझे फिल्म पसंद नहीं आई

Animal Sudip Sharma: हथौड़ा त्यागी रचने वाले सुदीप शर्मा को ‘एनिमल’ लगी कमजोर, बोले, मुझे फिल्म पसंद नहीं आई

0
Animal Sudip Sharma: हथौड़ा त्यागी रचने वाले सुदीप शर्मा को ‘एनिमल’ लगी कमजोर, बोले, मुझे फिल्म पसंद नहीं आई

[ad_1]

ओटीटी पर हाल के दिनों का सबसे खूंखार किरदार हथौड़ा त्यागी रचने वाली सीरीज ‘पाताल लोक’ बनाने वाले सुदीप शर्मा का नाम भी हिंदी फिल्म जगत के उन सूरमाओं में शामिल हो गया है, जिन्हें रणबीर कपूर और रश्मिका मंदाना की फिल्म ‘एनिमल’ पसंद नहीं आई। फिल्म ‘एनिमल’ को रिलीज हुए महीने भर से ज्यादा हो चुका है लेकिन हिंदी फिल्म जगत का ध्यान अब भी इस फिल्म पर बना हुआ है। शनिवार को फिल्म की सक्सेस पार्टी यहां मुंबई में होने जा रही है और उससे पहले ‘एनएच 10’, ‘उड़ता पंजाब’ और ‘लाल कप्तान’ जैसी फिल्मों के लेखन से जुड़े रहे सुदीप शर्मा ने अपना मंतव्य इस फिल्म को लेकर सार्वजनिक कर दिया है।




‘पाताल लोक’ सीरीज के लेखक सुदीप शर्मा से पहले फिल्म ‘एनिमल’ को लेकर अभिनेता अरशद वारसी और मनोज बाजपेयी भी अपनी राय साझा कर चुके हैं। अरशद वारसी का कहना है कि ‘एनिमल’ ऐसी फिल्म है जिसे वह एक दर्शक के तौर पर देख सकते हैं, लेकिन बतौर अभिनेता शायद वह फिल्म न करें। वहीं मनोज बाजपेयी ने फिल्म ‘एनिमल’ के निर्देशक संदीप रेड्डी वंगा के साथ फिल्म करने के सवाल पर कहा कि सिर्फ नाम देख कर फिल्म नहीं की जाती है। यदि स्क्रिप्ट अच्छी है तो किसी के साथ भी कोई फिल्म करने में परेशानी नहीं है।


अब लेखक सुदीप शर्मा ने फिल्म ‘एनिमल’ पर अपने विचार रखते हुए कहा, ‘मुझे फिल्म पसंद नहीं आई। हालांकि, यह हिंदी सिनेमा की अब तक की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर फिल्मों में से एक है, इसमें कोई दो राय नहीं है’। सुदीप शर्मा इन दिनों अपनी वेब सारीज ‘पाताल लोक’ के दूसरे सीजन को लेकर सक्रिय हैं। सीरीज का दूसरा सीजन साल 2024 में आने की पूरी उम्मीद जताई जा रही है, हालांकि ओटीटी अमेजन प्राइम वीडियो ने इसे लेकर अभी तक कोई एलान नहीं किया है।

Suchitra Krishnamoorthi: डिजाइनर कपड़ों की नुमाइश डरे हुए कलाकारों की पहचान, कामयाबी के साथ जरूरी जिम्मेदारी




[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here