Home Sports ये हैं बिहार रणजी टीम के 15 प्लेयर, कप्तान आशुतोष हर मैच में लेते हैं 6 विकेट

ये हैं बिहार रणजी टीम के 15 प्लेयर, कप्तान आशुतोष हर मैच में लेते हैं 6 विकेट

0
ये हैं बिहार रणजी टीम के 15 प्लेयर, कप्तान आशुतोष हर मैच में लेते हैं 6 विकेट

[ad_1]

दीपरंजन सिंह, पटना: दो दशक बाद बिहार के साथ एक नया अध्याय फिर से जुड़ रहा है. इस स्वर्णिम अध्याय के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ी. इससे बिहार के लोगों में जश्न का माहौल है. जी हां हम बात कर रहे हैं बिहार क्रिकेट की, जिसका लंबे समय से भविष्य अंधकार में डूबा हुआ था. हालांकि बिहार क्रिकेट एसोसिएशन का मेहनत रंग लाया और बिहार को रंणजी के एलीट ग्रुप में शामिल कर लिया है. अब खुशी दोगुनी इसलिए हो रही है कि बिहार की क्रिकेट टीम दो दशक बाद शुक्रवार को मुंबई जैसी मजबूत टीम के विरूद्ध अपने घरेलू मैदान में उतरेगी और इसका गवाह बनेगा पटना को मोइनूल हक स्टेडियम.

बिहार के क्रिकेट खिलाड़ियों में नई उत्साह का संचार हुआ है और भविष्य भी बेहतर दिख रहा है. इससे बिहार के क्रिकेट खिलाड़ियों में न सिर्फ पलायन का सिलसिला थमेगा बल्कि बिहार से भी बेहरत खिलाड़ी निकलेंगे. आज हम बिहार के उन खिलाड़ियों के बारे में बताने जा रहे हैं जो अंजिक्या रहाणे, सरफराज खान, शिवम दुबे और धवल कुलकर्णी से जैसे दिग्गज खिलाड़ियों सजी मुबई की टीम के विरूद्ध मैदान में उतरेगी.

आशुतोष अमन कप्तान तो साकिबुल गनी हैं टीम के उपकप्तान
बिहार रणजी टीम का कमान आशुतोष अमन को सौंपा गया है, जो मुल रूप से गया के रहने वाले हैं. 37 वर्षीय आशुतोष दाएं हाथ के बल्लेबाज के साथ स्लो लेफ्ट आर्म आर्थेडोक्स बॉलर हैं. जो फस्ट क्लास, लिस्ट ए और टी20 में 98 मैच खेलकर 2700 से अधिक रन बनाने के बाद 234 विकेट भी हासिल कर चुके हैं. औसतन हर मेच में 6 विकेट हासिल करते हैं.

मोतिहारी के रहने वाले 24 वर्षीय साकिबुल गनी को टीम का उपकप्तान बनाया गया है. दाएं हाथ के बल्लेबाज के साथ मध्यम गति के तेज गेंदबाज हैं. फर्स्ट क्लास, लिस्ट ए और टी20 में 61 मेच खेलकर 2,368 रन बना चुके हैं और 13 विकेट भी हासिल किया है. वहीं पटना के रहने वाले 30 वर्षीय बाबुल पवन कुमार विशुद्ध बल्लेबाज हैं. फर्स्ट क्लास, लिस्ट ए और टी20 में 93 मेच खेलकर 3725 रन बना चुके हैं. इस दौरान 8 शतक और 16 अर्द्घशतक भी लगाया है. एक दोहरा शतक भी लगा चुके हैं.

21 वर्षीय दाएं हाथ के बल्लेबाज बलजीत सिंह बिहारी पटना के रहने वाले हैं. फस्ट क्लास, लिस्ट ए और टी20 में कुल 6 मैच ही खेले हैं और 109 रन ही बना सके हैं. इनकी झोली में एक अर्द्धशतक है.

26 वर्षीय लेगब्रेक बॉलर हिमांशु सिंह पटना के ही रहने वाले हैं और बल्लेबाजी में भी सक्षम हैं. हालांकि अब तक लिस्ट ए के दो ही मेच खेले हैं. पटना के ही रहने वाले 28 वर्षीय नवाज आफताब खान मध्यम गति के तेज गेंदबाज हैं. फस्ट क्लास, लिस्ट ए और टी20 मिलाकर कुल 11 मैच खेले हैं और 19 विकेट झटके हैं. बिहार टीम को इनके बड़ी उम्मीदे हैं. 18 वर्षीय युवा शरमन निगरोध पटना के रहने वाले हैं और ये खब्बू बल्लेजाज हैं. साथ हीं पार्टटाइम स्लो लेफ्ट आर्म आर्थोडोक्स स्पिनर हैं. अब तक लिस्ट ए और टी20 में 4 मैच खेले हैं और 86 रन बनाए हैं.

बिहार क्रिकेट संघ का विवाद अब तक नहीं सुलझा, हुई 2 टीमों की घोषणा, जानिए कौन सी टीम खेलेगी

बिपिन कुमार सौरभ बिहार रणजी टीम के होंगे विकेटकीपर
नालंदा के रहने वाले 31 वर्षीय वीर प्रताप सिंह हरफनमौला खिलाड़ी हैं. ये मध्यम गति के तेज गेंदबाज होने के साथ बल्लेबाजी में भी निपुण हैं. अब तक फर्स्ट क्लास, लिस्ट ए और टी20 में अब तक 102 मैच खेल चुके हैं. अब तक 191 विकेट लेने के साथ 776 रन भी बना चुके हैं. इनका बेस्ट बॉलिंग फीगर 6/51 है.

पटना के रहनले वाले 27 वर्षीय ऋषभ राजेश राज दाएं हाथ के बल्लेबाज हैं और अब तक फर्स्ट क्लास, लिस्ट ए और टी20 में 11 मैच खेलकर 232 रन बनाए हैं. इनका सर्वाधिक स्कोर 65 है. पटना के ही रहने वाले 21 वर्षीय विभुति राज अब तक लिस्ट ए और टी20 में 7 मैच खेल चुके हैं और 46 रन बनाए हैं. ये दाएं हाथ के मध्यम गति के तेज गेंदबाज भी हैं, लेकिन कोई विकेट हासिल नहीं कर पाए हैं.

औरंगाबाद के रहने वाले 24 वर्षीय बिपिन कुमार सौरभ को विकेटकीपर के तौर पर टीम में शामिल किया गया है. फर्स्ट क्लास, लिस्ट ए और टी20 को मिलाकर 44 मैच खेल चुके हैं. अब तक 4 शतक और 12 अर्द्धशतक के साथ 1798 रन बना चुके हैं. जरूरत पड़ने पर ग्लब्स उतारकर गेंदबाजी भी कर सकते हैं. मुजफ्फरपुर के रहने वाले 28 वर्षीय रवि शंकर अब तक लिस्ट ए का एक मात्र मैच खेला है. ये दाएं हाथ के मध्यम गति के तेज गेदबाज हैं.

बिहार टीम में सबसे कम उम्र के खिलाड़ी हैं वैभव सूर्यवंशी
गोपालगंज के 26 वर्षीय सचिन कुमार सिंह को बतौर बॉलिंग ऑलराउंडर टीम में शामिल किया गया है. फर्स्ट क्लास, लिस्ट ए और टी20 में 45 मैच खेलकर 55 विकेट हासिल किया है और 1197 रन बनाए हैं. बॉलिंग में बेस्ट फीगर 4/24 और बैटिंग में 156 उच्च स्कोर है. समस्तीपुर के 14 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी बिहार रणजी टीम में शामिल होने वाले सबसे कम उम्र के खिलाड़ी हैं.

चैलेंजर ट्रॉफी प्रतियोगिता में भारत की अंडर-19 की टीम का प्रतिनिधित्व किया है. बाएं हाथ के आतिशि बल्लेबाज हैं और बेहद कम समय में क्रिकेट की दुनियां में अपनी पहचान बनाई है. बिहार श्यामल सिंह अंडर-16 ट्रॉफी में दोहरा शतक भी लगा चुके हैं. सीतामढ़ी के 22 वर्षीय विपुल कृष्णा को भी बिहार रणजी टीम में शामिल किया गया है. अब तक लिस्ट ए और टी20 मिलाकर 6 मैच खेल चुके हैं. बतौर बाएं हाथ के मध्यम गति के तेज गेंदबाज विपुल अब तक दो विकेट हीं हासिल कर पाए हैं.

Tags: Bihar News, Cricket news, Local18, Ranji Trophy, Sports news

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here