Home Breaking News ED: अनुराग ठाकुर बोले- केजरीवाल इतने ही ईमानदार तो पेश क्यों नहीं होते, क्या उन्हें किसी बात का डर है

ED: अनुराग ठाकुर बोले- केजरीवाल इतने ही ईमानदार तो पेश क्यों नहीं होते, क्या उन्हें किसी बात का डर है

0
ED: अनुराग ठाकुर बोले- केजरीवाल इतने ही ईमानदार तो पेश क्यों नहीं होते, क्या उन्हें किसी बात का डर है

[ad_1]

Anurag Thakur attacked arvind Kejriwal amid ED summons row

Anurag Thakur
– फोटो : Social Media

विस्तार


केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने गुरुवार को केजरीवाल और आम आदमी पार्टी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि दिल्ली के मुख्यमंत्री और आप, जो ईमानदारी के चैंपियन होने का दावा करके सत्ता में आये थे, वह अब भ्रष्टाचार का प्रतीक बन चुके हैं। ठाकुर ने यह टिप्पणी मोहल्ला क्लिनिक में पाए गए कथित अनियमितताओं की सीबीआई जांच की सिफारिश के बाद की। ठाकुर ने दीव में प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान उन्होंने केजरीवाल पर निशाना साधते हुए कहा कि दिल्ली में एक के बाद एक घोटाले सामने आ रहे हैं। केजरीवाल को ईमानदारी का प्रमाण पत्र देने वाले किसी भी नेता को अदालत से जमानत नहीं मिल रही है। उपमुख्यमंत्री और सांसद सलाखों में हैं। पहले तो दिल्ली सरकार का नकली दवाओं का घोटाला सामने आया और अब नकी परीक्षण का घोटाला। लोगों के जीवन पर हमला कर रही है केजरीवाल सरकार। केजरीवाल अराजकता और भ्रष्टाचार को बढ़ावा दे रहे हैं। संवैधानिक संस्थाओं पर बेबुनियाद आरोप लगाए जा रहे हैं। केजरीवाल इतने ही सही हैं तो ईडी के सामने पेश क्यों नहीं हो रहे, क्या उन्हें किसी बात का डर है।

केजरीवाल ने दवा-दारू दोनों में घोटाले किए : सुधांशु

ईडी के समक्ष केजरीवाल के पेश नहीं होने पर भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी ने कहा कि इसका सीधा अर्थ है शराब घोटाले में उनकी संलिप्तता है। कट्टर ईमानदारी के स्वघोषित भारत रत्न विभूषित केजरीवाल ने दवा एवं दारू दोनों में ही घोटाले कर दिखाए। अभी तक केवल शराब घोटाला था, अब मोहल्ला क्लिनिक घोटाला भी सामने आ गया है। उन्होंने आरोप लगाया कि विपश्यना ध्यान से लेकर चुनाव प्रचार तक के सभी नाटकों के बीच उपराज्यपाल की ओर से सीबीआई जांच की सिफारिश करने से एक ईमानदार (नेता) का चरित्र पूरी तरह बर्बाद हो गया है।

आप ने किया पलटवार

आप की मुख्य प्रवक्ता प्रियंका कक्कड़ ने ठाकुर पर पलटवार करते हुए कहा कि तथाकथित शराब घोटाला भाजपा के दिमाग की उपज है। भाजपा ने पीएमएलए जैसे कानूनों का दुरुपयोग किया है। उन्होंने कहा कि अगर आप नेता भ्रष्ट होते तो वह भी छगन भुजबल की तरह भाजपा में शामिल हो जाते और ईमानदारी का प्रमाण पत्र ले लेते। आप नेताओं पर 230 से अधिक मामले दर्ज हैं और एक भी मामले में कोई नेता दोषी नहीं साबित हो पाया है।

शरद पवार ने किया अरविंद केजरवील

महाराष्ट्र के दिग्गज नेता और एनसीपी प्रमुख शरद पवार ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का समर्थन किया है। उन्होंने केेंद्र सरकार के खिलाफ निशाना साधा। गुरुवार को पार्टी नेताओं को संबोधित करते हुए पवार ने कहा कि केंद्र सरकार उन लोगों को हतोत्साहित करने के लिए सत्ता का दुरुपयोग कर रही है, जिनके समान उनके राजनीतिक विचार नहीं है। केजरीवाल को दिल्ली की जनता ने वोट दिया है। केजरीवाल दिल्ली के लोगों की पहली पसंद है। उन्हें ईडी के समक्ष पेश होने का नोटिस मिला है। दिल्ली का हर नागरिक जानता है कि वह साफ छवि के व्यक्ति हैं। वह साधारण का जीवन जीते हैं। उनकी गिरफ्तारी होने की आशंका है, उन्हें गिरफ्तार भी कर लिया जाए तो कोई आश्चर्य नहीं है। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि एजेंसी ने झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को भी नोटिस भेजा है। आशंका है कि उन्हें भी गिरफ्तार किया जा सकता है। 

यह है पूरा मामला

बता दें, केजरीवाल को कथित शराब घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में पूछताछ के लिए ईडी के तीन समन मिल चके हैं। हालांकि, वे अब तक शामिल नहीं हुए हैं। वहीं, सोरेन को जमीन घोटाले में ईडी द्वारा सात समन भेजे जा चुके हैं। वे भी अब तक एक बार भी ईडी दफ्तर में पेश नहीं हुए हैं।






[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here