[ad_1]

Dhaka hostage crisis: Police storm restaurant; 5 rescued, including one foreigner
विस्तार
बांग्लादेश में आम चुनाव से पहले शुक्रवार को देश की राष्ट्रीय राजधानी ढाका में एक यात्री ट्रेन में आगजनी की गई। जिसमें चार लोगों की मौत हो गई और कई यात्री घायल हुए हैं। यह ट्रेन भारत की सीमा से लगे बंदरगाह शहर बेनापोल से ढाका आ रही थी। अधिकारियों ने कहा कि मुख्य विपक्षी बीएनपी ने चुनावों का बहिष्कार किया है।
अधिकारियों ने बताया कि घटना रात नौ बजे के आसपास हुई, जब पश्चिम बंगाल की सीमा से लगे शहर बेनापोल से चलने वाली बेनापोल एक्सप्रेस की चार बोगियों में आग लगा दी गई, जब ट्रेन ढाका के कमलापुर रेलवे स्टेशन के अपने गंतव्य पर पहुंची। घटनास्थल पर मौजूद अग्निशमन सेवा के प्रवक्ता शाहजहां शिकदार ने मीडिया को बताया कि अब तक हमें चार शव मिले हैं। तलाशी अभी भी जारी है। वहीं, रेलवे अधिकारियों ने कहा कि ट्रेन में लगभग 292 यात्री सवार थे, जिनमें से अधिकांश भारत से अपने घर लौट रहे थे और रात नौ बजे स्टेशन के पास गोपीबाग इलाके में पहुंचते ही ट्रेन में आग लगा दी गई।
स्थानीय लोगों ने बचाव में की मदद
एक स्थानीय युवक ने बताया कि हम लोगों ने ट्रेन की खिड़की से एक अधेड़ उम्र के व्यक्ति को बाहर निकालने की कोशिश की, लेकिन उसने खुद को छोड़ने और ट्रेन के अंदर मौजूद उसकी पत्नी और बच्चों को बचाने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि जल्द ही आग ने उस व्यक्ति को अपनी चपेट में ले लिया और कुछ देर बाद ही उसकी मौत हो गई। रेलवे अधिकारियों ने फिलहाल घायलों की संख्या के बारे में पुष्टि नहीं की है। स्थानीय मीडिया के मुताबिक, ट्रेन में आग लगने की जानकारी मिलने के बाद आसपास के लोग पहले घटनास्थल पर पहुंचे और कई घायलों को ढाका मेडिकल कॉलेज अस्पताल और कुछ अन्य स्वास्थ्य सुविधाओं में पहुंचाया।
बांग्लादेश में रविवार को मतदान होना है। आम चुनाव की निगरानी के लिए 100 से अधिक विदेशी पर्यवेक्षक ढाका पहुंच चुके हैं, जिनमें तीन भारतीय पर्यवेक्षक भी हैं।
[ad_2]
Source link