Home Sports T20 World Cup 2024 में भारत और पाकिस्तान एक ही ग्रुप में

T20 World Cup 2024 में भारत और पाकिस्तान एक ही ग्रुप में

0
T20 World Cup 2024 में भारत और पाकिस्तान एक ही ग्रुप में

[ad_1]

नई दिल्ली. इस साल होने वाले आईसीसी टी20 विश्व कप में भारतीय टीम एक बार फिर से खिताब जीतने की दावेदार होगी. जून में वेस्टइंडीज और अमेरिका की मेजबानी में खेले जाने वाले इस टूर्नामेंट का शेड्यूल सामने आ चुका है. भारत और पाकिस्तान की टीमें एक बार फिर से एक ही ग्रुप में हैं. ऑस्ट्रेलिया में पिछले टी20 विश्व कप को इंग्लैंड ने जीता था और इस बार वह ऑस्ट्रेलिया के साथ ग्रुप में है.

भारतीय टीम ने साल 2007 में खेले गए पहले आईसीसी टी20 विश्व कप का खिताब जीतकर इतिहास के पन्नों में नाम दर्ज कराया था. महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में ट्रॉफी उठाने के बाद से भारत को इस टूर्नामेंट में जीत का इंतजार है. 2014 में टीम इंडिया फाइनल में पहुंची थी लेकिन श्रीलंका के हाथों उसे हार का सामना करना पड़ा था. रोहित शर्मा की कप्तानी में खेलने उतरी टीम को पिछले विश्व कप में इंग्लैंड ने सेमीफाइनल में हराया था.

आईसीसी टी20 विश्व कप 2024 के चार ग्रुप में भारतीय टीम को पाकिस्तान के साथ रखा गया है.  ग्रुप ए में भारत के अलावा पाकिस्तान, आयरलैंड, कनाडा और यूएसए की टीम है. ग्रुप बी में मौजूदा वर्ल्ड चैंपियन इंग्लैंड, ऑस्ट्रेलिया, नामीबिया, स्कॉटलैंड और ओमान की टीमें हैं.. ग्रुप सी की बात करें तो न्यूजीलैंड, वेस्टइंडीज, अफगानिस्तान, यूगांडा और पपुआ न्यू गिनिया की टीमों को रखा गया है. ग्रुप डी में साउथ अफ्रीका, श्रीलंका, बांग्लादेश, नीदरलैंड्स के साथ नेपाल की टीम को रखा गया है.

किन टीमों ने जीते टी20 विश्व कप के खिताब

टी20 विश्व कप का खिताब सबसे ज्यादा दो बार संयुक्त रूप से वेस्टइंडीज और इंग्लैंड की टीम ने जीता है. इंग्लैंड की टीम ने 2010 और 2022 में इस ट्रॉफी को अपने नाम की थी. वेस्टइंडीज की बात करें तो 2012 और फिर 2016 में इस खिताब को जीता था. भारत, पाकिस्तान, ऑस्ट्रेलिया और श्रीलंका ने इसे एक-एक बार जीता है.

Tags: Icc T20 world cup, India Vs Pakistan, Rohit sharma, T20 World Cup

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here