[ad_1]

टाइगर श्रॉफ-जान्हवी कपूर-वरुण धवन
– फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
करण जौहर एक फिल्म का निर्माण करने जा रहे हैं। फिल्म का नाम ‘डेडली’ बताया जा रहा है। इसकी पटकथा अनुराग कश्यप लिखेंगे और निर्देशन राज मेहता करने वाले हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस फिल्म के जरिए एक नए यूनिवर्स की शुरुआत होगी। दिलचस्प बात ये है कि इस फिल्म के जरिए पहली बार जान्हवी कपूर और टाइगर श्रॉफ की जोड़ी पर्दे पर जमेगी। इतना ही नहीं, फिल्म के लिए वरुण धवन से भी बातचीत की जा रही है।
एक नई यूनिवर्स से कराएंगे रूबरू
लेट्ससिनेमा की रिपोर्ट के मुताबिक जान्हवी कपूर और टाइगर श्रॉफ जल्द ही ‘डेडली’ नाम की फिल्म में साथ काम करते दिखेंगे। इस फिल्म के लिए वरुण धवन से भी बातचीत जारी है। वरुण इस फिल्म में खलनायक की भूमिका में नजर आ सकते हैं। इस फिल्म के जरिए असैसिन सिनेमेटिक यूनिवर्स (Assassin Cinematic Universe) की शुरुआत करने की तैयारी है।
PM Modi: स्वस्ति मेहुल का ‘मेरे राम आएंगे…’ सुन भक्तिमय हुए पीएम मोदी, लोगों से की भजन सुनने की अपील
इन फिल्मों में नजर आएंगी जान्हवी
जान्हवी कपूर के वर्क फ्रंट की बात करें तो उनके पास कई फिल्में हैं। इसमें ‘मिस्टर एंड मिसेज माही’, ‘देवरा’ और ‘उलझ’ शामिल हैं। कुछ दिनों पहले खबर आई थी कि जान्हवी कपूर, करण जौहर की ‘दुल्हनिया 3’ में आलिया भट्ट की जगह नजर आएंगी। हालांकि, इन खबरों पर शुक्रवार को करण जौहर ने प्रतिक्रिया देते हुए इन्हें खारिज कर दिया। उन्होंने बताया कि फिलहाल अटकलों पर यकीन न करें। कोई भी जानकारी हमारी तरफ से खुद साझा की जाएगी।
#LetsCinema EXCLUSIVE: “Deadly” kicks off the new universe in Bollywood — the Assassin Cinematic Universe starring Tiger Shroff & Jahnvi Kapoor. Varun Dhawan in talks to play the villain role. Directed by Raj Mehta, written by Anurag Kashyap, and produced by Karan Johar. pic.twitter.com/eNQUJNCm3z
— LetsCinema (@letscinema) January 5, 2024
इन फिल्मों का निर्देशन कर चुके हैं राज
‘डेडली’ फिल्म के निर्देशन की कमान राज मेहता ने संभाली है। इससे पहले राज ‘गुड न्यूज’ और ‘जुग जुगजीयो’ जैसी फिल्मों का निर्देशन कर चुके हैं। इस फिल्म में पहली टाइगर और जान्हवी पहली बार साथ में धमाल मचाएंगे। देखना दिलचस्प होगा कि नई यूनिवर्स और बिल्कुल फ्रेश जोड़ी के साथ करण जौहर इस बार दर्शकों के बीच क्या खास पेश करते हैं!
[ad_2]
Source link