[ad_1]
अमित कुमार/समस्तीपुर. क्रिकेट की दुनिया में एक नाम अभी खूब चर्चा में है. नाम है वैभव सूर्यवंशी. उन्होंने करीब 13 की उम्र में ही रणजी ट्रॉफी में डेब्यू कर इतिहास बनाया है. अभी वह बिहार रणजी की मैच मेें मुंबई के खिलाफ खेल रहे हैं. पर आप इनकी उम्र पर नहीं जाएं. जो कारनामा क्रिकेट जगत के बड़े-बड़े नाम को करने में कई वर्ष लग गया वैभव ने इसे मात्र 13 की उम्र में ही कर दिया है. उनके नाम पिछले एक साल में 49 शतक और 3 दोहरा शतक है. आप उनके रिकॉर्ड से इनकी प्रतिभा का अंदाजा लगा सकते हैं. उनकी उपलब्धि पर समस्तीपुर जिला क्रिकेट संघ में काफी खुशी है. उन्होंने बिहार क्रिकेट के लिए इसे बेहतर बताया है.
समस्तीपुर का पेटल मैदान है काफी उर्वक
बिहार में क्रिकेट के नये अध्याय की शुरूआत पर समस्तीपुर जिला क्रिकेट संघ के अध्यक्ष और वैभव सूर्यवंशी के शुरुआती कोच ब्रजेश कुमार बताते हैं कि समस्तीपुर शहर के स्थानीय पटेल मैदान से खेलकर कई खिलाड़ियों ने जिला और पूरे प्रदेश का नाम रौशन किया. इससे पूर्व पटेल मैदान से क्रिकेट की सफऱ को शुरू करने वाले खिलाड़ियों की बात करें तो एक बड़ा नाम अनुकूल राय का है. जो भारतीय अंडर-19 क्रिकेट वर्ल्ड कप में अपना जौहर का प्रदर्शन कर चुके हैं.
वर्तमान में आईपीएल में मुंबई टीम के साथ और अभी कोलकाता के साथ जुड़े हुए हैं. अनुकूल राय भी क्रिकेट का ककरहा ब्रजेश झा से ही सीखे थे. सूर्यवंशी को लेकर कहते हैं कि उन्होंने क्रिकेट में अच्छा प्रदर्शन किया है.उसके बदौलत क्रिकेट के क्षेत्र में आगे बढ़ रहा है. सूर्यवंशी को आगे भी सफलता का मुकाम मिले इसकी कामना कर रहे हैं.
पिता भी रह चुके हैं क्रिकेटर
समस्तीपुर जिला के ताजपुर के रहने वाले उमेश प्रसाद सिंह के पौत्र और पूर्व क्रिकेटर संजीव सूर्यवंशी के द्वितीय पुत्र वैभव सूर्यवंशी काफी चर्चा में हैं. जिन्होंने समस्तीपुर जिला ही नहीं पूरे देश में अपना नाम रौशन किया है. पूर्व क्रिकेटर संजीव सूर्यवंशी के पुत्र हैं. उनके इस उपलब्धि के बाद पूरे क्षेत्र में जश्न का माहौल बना हुआ है.
समस्तीपुर के हर चौक चौराहा पर इनकी चर्चा है. वैभव ने पिछले एक साल में बिहार के बड़े-बड़े टूर्नामेंट में 49 शतक और 3 दोहरा शतक लगाकर लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचा. रणजी ट्रॉफी में चुना जाना ताजपुर समेत पूरे जिले के लिए गौरव की बात है.
.
Tags: Bihar News, Cricket news, Local18, Ranji Trophy, Samastipur news
FIRST PUBLISHED : January 6, 2024, 20:11 IST
[ad_2]
Source link