[ad_1]
नई दिल्ली. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर कटाक्ष मालदीव को महंगा पड़ गया है. भारत में इसकी तीखी प्रतिक्रया हुई है. नेता-मंत्री, सेलिब्रिटी से लेकर आम आदमी तक मालदीव के मंत्री के आपत्तिजनक बयान पर आक्रामक हैं. वीरेंद्र सहवाग, सचिन तेंदुलकर समेत कई खिलाड़ियों ने भी इस पर कड़ी आपत्ति जताई है. सहवाग ने तो मालदीव के मंत्री के विवादित बयान को भारत के लिए अवसर भी करार दिया है.
वीरेंद्र सहवाग ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, ‘चाहे उडुपी के खूबसूरत तट हों या पोंडी के पैराडाइज बीच, अंडमान के नील और हैवलॉक… हमारे देश में तमाम ऐसे खूबसूरत तट और जगह हैं, जहां पर्यटन की पर्याप्त संभावना है. हालांकि अभी इन्हें ठीक ढंग से एक्सप्लोर नहीं हो किया गया है.’
भारत के विस्फोटक क्रिकेटर रहे सहवाग ने अपने इसी अंदाज में आगे लिखा, ‘भारत सभी आपदाओं को अवसर में बदलने के लिए जाना जाता है. मालदीव के मंत्रियों द्वारा हमारे देश और प्रधानमंत्री पर यह कटाक्ष भारत के लिए एक बेहतरीन अवसर है कि वह ऐसे तटों या जगहों पर बुनियादी विकास करे और पर्यटकों को आकर्षित करे, जिससे हमारी अर्थव्यवस्था को भी बढ़ावा मिले.’
वीरेंद्र सहवाग का पोस्ट.
वीरेंद्र सहवाग ने अपने इस इस पोस्ट के आखिर में फैंस से एक सवाल भी किया. उन्होंने पूछा, ‘कृपया अपने पसंदीदा अज्ञात खूबसूरत स्थानों के नाम बताएं.’ बता दें कि मालदीव की महिला मंत्री मरियम शिउना ने पीएम नरेंद्र मोदी को लेकर सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी. विवाद होने पर उन्होंने अपना पोस्ट डिलीट कर दिया था.
.
Tags: Maldives, Narendra modi, Off The Field, PM Modi, Virender sehwag
FIRST PUBLISHED : January 8, 2024, 11:10 IST
[ad_2]
Source link